फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cold wind caused trouble, night temperature was lower than normal

Shahjahanpur News: सर्द हवा ने किया परेशान, सामान्य से कम रात का पारा

Fri, 07 Mar 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cold wind caused trouble, night temperature was lower than normal
बहादुरगंज में तेज धूप की चमक से बचने के लिए सर पर हाथ रखकर जाती युवती। संवाद
शाहजहांपुर। तेज गति से सर्द हवा चल रही है। इससे न्यूनतम तापमान में गिर गया है। दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हुआ है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मार्च के प्रथम सप्ताह में औसतन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहता है। एक सप्ताह पहले तापमान सामान्य से अधिक हो गया था। इस वजह से मौसम में बदलाव आया और बूंदाबांदी के साथ तेज पछुआ हवा चलने से तापमान में गिरावट हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 अंक कम और अधिकतम 0.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पछुआ हवा हल्की गति से चल रही है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
तेज हवा चलने पर गेहूं की फसल में न करें सिंचाई
कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि पछुआ हवा तेज हवा चलने पर गेहूं की फसल में सिंचाई नहीं करें। इससे फसल गिरने की संभावना है। पछुआ हवा तेज चलने से गेहूं का दाना हल्का रहेगा। अन्य फसलों को इस मौसम से नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed