फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cold at night... heat increased due to strong sunlight during the day

Shahjahanpur News: रात में सर्दी...दिन में तेज धूप से बढ़ी गर्मी

Fri, 10 Apr 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 10 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Cold at night... heat increased due to strong sunlight during the day
शाहजहांपुर। बारिश और ओलावृष्टि के साथ सामान्य से तेज हवा चलने से न्यूनतम तापमान में चार डिग्री से अधिक की गिरावट हुई। दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक वायुदाब बढ़ा हुआ है। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार को बारिश के साथ तेज हवा चली और ओलावृष्टि हुई। रात में सामान्य से 10 किमी तेज रफ्तार से हवा चली। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 19 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 32 फीसदी होने से वातावरण में नमी कम है। इसके असर से तापमान मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed