फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CM Yogi Adityanath paid floral tribute to the late MLA Manvendra Singh in Shahjahanpur

Shahjahanpur: दिवंगत विधायक के गांव पहुंचे सीएम योगी, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढाढ़स

Wed, 10 Jan 2024 12:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jan 2024 12:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दिवंगत भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव ढकिया परवेजपुर पहुंचे। उन्होंने मानवेंद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण नमन किया। इसके बाद उनके परिजनों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath paid floral tribute to the late MLA Manvendra Singh in Shahjahanpur
सीएम योगी ने दिवंगत विधायक को किया नमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर करीब 12 बजे शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने यहां दिवंगत विधायक मानवेंद्र सिंह के पैतृक आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। बता दें कि ददरौल के भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का पांच जनवरी को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह लिवर की बीमारी से ग्रसित थे। 

विज्ञापन


विधायक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर करीब 12:04 बजे हेलीकॉप्टर से पैतृक गांव ढकिया परवेजपुर पहुंचे। उन्होंने मानवेंद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण नमन किया। इसके बाद परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने विधायक की पत्नी मुन्नी देवी, बेटे अरविंद सिंह, विमल, अनुज, बेटी मंजू, दामाद अमर प्रताप सिंह को ढाढ़स बंधाया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवेंद्र सिंह के निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है। हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। करीब 15 मिनट मुख्यमंत्री परिजनों के साथ रहे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से बरेली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, सहकारिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, प्रमुख सचिव संजय प्रसाद आदि साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath paid floral tribute to the late MLA Manvendra Singh in Shahjahanpur
विधायक के परिजनों से बात करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

गांव में रही अभेद्य सुरक्षा 
मुख्यमंत्री के आगमन पर गांव ढकिया परवेजपुर में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था रही। करीब चार सौ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। एक दिन पहले ही पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। डॉग स्क्वॉयड, बम निरोधक दस्ता ने भ्रमण किया। छतों पर भी सिपाही तैनात रहे। मुख्यमंत्री के आगमन पर जिले के सभी जनप्रतिनिधि और भाजपा के पदाधिकारी वहां मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed