{"_id":"66ce4fbfe74528b006093024","slug":"clouds-remained-humidity-troubled-due-to-lack-of-rain-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-125851-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छाए रहे बादल, बारिश न होने से उमस ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छाए रहे बादल, बारिश न होने से उमस ने किया परेशान
Wed, 28 Aug 2024 03:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह से हल्के बादल छाए रहे। संवाद
शाहजहांपुर। सुबह से बादल घिरे रहने के बावजूद दिनभर बारिश को तरसाते रहे। पुरवाई के तेज झोंकों ने बादलों को एक जगह ठहरने नहीं दिया और बादल बिन बरसे आगे बढ़ गए। रात और दिन के तापमान में मामूली गिरावट आई, लेकिन बारिश नहीं होने से दिन में कई बार धूप से उमस महसूस हुई।
एक दिन पहले तक दक्षिण-पश्चिम दिशा से चल रही हवा ने रविवार शाम से रुख बदला और पुरवाई के ठंडे झोंके लोगों को राहत देने लगे। इससे रात में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री घटकर 26.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह दिन निकलने के बाद करीब छह बजे बादल बहुत घने हो गए। पुरवाई से बादल छंटने लगे। धूप से उमस बढ़ी, लेकिन बाद में फिर बादल डेरा डालने लगे। शाम तक पुरवाई के ठंडे झोंके चलने से दिन में अधिकतम तापमान भी 0.5 डिग्री घटकर 33.8 डिग्री सेल्सियस हो गया।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार मंगलवार शाम को बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से दस मिलीबार अधिक हो गया। यह वातावरण में वायुदाब बढ़ने और तेज हवा चलने का संकेत है। उन्होंने बताया कि पुरवा हवा के असर से तापमान में मामूली गिरावट आई है, लेकिन वायु दाब बढ़ने से अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने के बावजूद बारिश होने की संभावना नहीं है।