{"_id":"6a907a0ad4995861d402ce02","slug":"cloth-merchant-dies-after-being-gored-by-a-bull-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-182930-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सांड़ के सींग मारने से घायल कपड़ा व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सांड़ के सींग मारने से घायल कपड़ा व्यापारी की मौत
विज्ञापन
दिनेश गुप्ता का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मिर्जापुर। मुख्य बाजार में सांड़ के सींग मारने से घायल कपड़ा व्यापारी दिनेश गुप्ता (60) की बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार, पिछले बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे दिनेश गुप्ता अपनी दुकान के बाहर बैठे हुए थे। इस बीच आए सांड़ को उन्होंने भगाने का प्रयास किया तो वह उनकी ओर दौड़ पड़ा। कपड़ा व्यापारी ने भागने की कोशिश की, लेकिन भाग नहीं सके।
इस बीच सांड़ ने उठाकर उन्हें पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। व्यापारी की मौत की सूचना नगर के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। संवाद