फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cleanliness drive in the city led by DM

डीएम के नेतृत्व में शहर में चला स्वच्छता अभियान

Sat, 06 May 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Sat, 06 May 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive in the city led by DM
स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला
भाजपाइयों के साथ समाजसेवी भी झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे
विज्ञापन

शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। डीएम के नेतृत्व में अन्य प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों और भाजपाइयों ने शहर में अलग-अलग हिस्सों में अभियान चलाकर सफाई की। 
डीएम नरेंद्र कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार, डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, नगर पालिका परिषद के ईओ मुनेंद्र राठौर, जिला व्यायाम शिक्षक राम प्रसाद, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, सहायक सूचना निदेशक केएल चौधरी समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स-गाइड्स, समाजसेवियों आदि के साथ थाना सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर आदि क्षेत्रों में सड़क पर झाड़ू लगाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर डीएम ने ईओ को नाले-नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए और दुकानदारों से पॉलीथिन का उपयोग बंद करने की अपील की। 
विज्ञापन

इधर, भाजपा नगर विधानसभा प्रभारी अनुज गुप्ता और कैंट मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौर के नेतृत्व में भाजपाइयों ने घंटाघर, शास्त्रीनगर कालोनी, ताजूखेल आदि क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। अभियान में सरोज गुप्ता, नरेंद्र गुरू, अशर्फी सिंह, गोपाल कृष्ण गुप्ता, सीएल सक्सेना, सुबोध मिश्रा, छंगे लाल राठौर, यासीन खां, सुरेंद्र वाल्मीकि, अनुराधा गुप्ता, शिवओम सक्सेना, राधेश्याम राठौर समेत बड़ी संख्या में पार्टी सदस्य और क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल वाण के नेतृत्व में वेद प्रकाश मौर्या, दिवाकर मिश्रा, सत्यम शर्मा, अनिल वर्मा, शेखर रस्तोगी, सुधीर गुप्ता, संतोष शुक्ला, रामजी शर्मा, विनोद आहूजा, वैभव खन्ना, पंकेश मिश्रा, दिलीप गुप्ता आदि ने चौक क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान की खास बात यह रही कि कई स्थानों पर तो अधिकारियों के साथ समाजसेवी और भाजपाई झाड़ू घुमाकर फोटो खिंचवाने में ही जुटे रहे, वह भी उस जगह पर जहां कूड़े के नाम पर एक तिनका भी नहीं दिखाई दे रहा था। 

 
पॉलीथिन-डिस्पोजल करें प्रतिबंधित
शाहजहांपुर। भोले सरकार सेना ने डीएम से मांग की है कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए पॉलीथिन और डिस्पोजल आइटम पर रोक लगानी होगी। इस संबंध में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज अग्निहोत्री, राजीव मिश्रा, बंटी राठौर, नीरज सक्सेना, आलोक सिंह, आशीष वाजपेयी, मनमोहन त्रिपाठी, बालकिशन, लवी राठौर, विजय सक्सेना, दिलीप गुप्ता, राहुल गुप्ता, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed