{"_id":"6732622d42bb96a70a04ae44","slug":"clean-chit-given-to-suspects-after-interrogationpolice-could-not-find-the-thieves-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-131028-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संदिग्धों से पूछताछ के बाद क्लीन चिट...चोरों को नहीं तलाश पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संदिग्धों से पूछताछ के बाद क्लीन चिट...चोरों को नहीं तलाश पाई पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा के जमुका में सराफा व्यापारी की दुकान से छह लाख रुपये की चोरी का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्धों को क्लीन चिट दे दी है।
29 अक्तूबर की रात रोजा के जमुका में चोरों ने तीन दुकानाें को निशाना बनाया था। पुलिस ने मात्र सराफा व्यापारी ओमप्रकाश की दुकान से लाखों की चोरी का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने शेष दो दुकानों में चोरी की बात से इन्कार किया था। यहां सीसीटीवी फुटेज पर दो संदिग्ध नजर आए थे।
पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की तो बरेली में उनका ठिकाना मिल गया। पुलिस की जांच में दोनों संदिग्ध बिस्कुट व्यापारी निर्दाेष निकले। पूरी पड़ताल करते हुए उन्हें क्लीन चिट दे दी गई। उसके बाद से चोरी के आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन
इधर, छह लाख की चोरी का पुलिस खुलासा कर नहीं पाई थी कि रोजा के कुआंबोझ गांव में बुधवार की रात चोरों ने तीन मकानों में नकब लगाकर नकदी समेत लाखाें का माल चोरी कर लिया। चार दिन बीतने के बाद भी घटना का खुलासा नहीं हो सका।
इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि फुटेज में नजर आए संदिग्धों के बारे में जानकारी कर ली गई। वे घटना में शामिल नहीं थे। घटनाओं के खुलासे के लिए टीमें लगी हैं।
-
दावे की मियाद बीती...लूटपाट की घटना का भी नहीं हुआ खुलासा
तीन नवंबर की रात को निगोही के गांव ऊनकलां में लल्ला अली के मकान में नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बनाने के बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। चोर यहां से बेटी के निकाह के लिए रखे जेवर व नकदी समेत लाखों का माल समेट ले गए थे। पुलिस ने सात दिन में घटना के खुलासे का दावा किया था। मियाद बीतने के बाद भी बदमाशाें की गिरफ्तार नहीं की जा सकी।
--
घटनाओं के खुलासे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। टीमें लगीं हैं। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
- प्रयांक जैन, सीओ सदर