Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

Sat, 01 Oct 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:12 AM IST
सार

प्रशासन के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को देर रात रोजा में जर्जर हो चुके सिंगल लेन वाले रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर यातायात रोककर पुल और उसके आसपास की सड़क की मरम्मत कराई, जिस कारण यातायात प्रभावित रहा।यहां बता दें कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के गांधी जयंती पर जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों में प्रशासन ने सारी ताकत झोंक दी है। इधर, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का कार्यक्रम फाइनल होने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। एसपी एस. आनंद और एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।--राज्यपाल का कार्यक्रम : एक नजर11:00 बजे : राज्यपाल का विनोबा आश्रम में आगमन, 11:11 बजे : संत विनोबा भावे की प्रतिमा पर माल्यार्पण, 11:15 बजे : जनप्रतिनिधियों के साथ सूत यज्ञ चरखा कार्यक्रम, 11:30 बजे : विश्व अहिंसा दिवस पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, 11:45 बजे : महिलाओं के स्वावलंबन केंद्र का शुभारंभ व निरीक्षण, 12:00 बजे : गांधी जयंती समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगी, 13:30 बजे : अन्नपूर्णा भवन में सामूहिक सहभोज, 15.00 बजे : आश्रम से छीतेपुर स्थित जयप्रभा कुटीर को प्रस्थान, 15.15 बजे : ग्राम स्वराज्य सम्मेलन में संबोधन, 16.15 बजे : छीतेपुर से रिलायंस हेलीपैड को प्रस्थान(जैसा कि आश्रम के संस्थापक रमेश भइया ने बताया)।

विज्ञापन
Civic Amenities

विस्तार

शाहजहांपुर। प्रशासन के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को देर रात रोजा में जर्जर हो चुके सिंगल लेन वाले रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर यातायात रोककर पुल और उसके आसपास की सड़क की मरम्मत कराई, जिस कारण यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

यहां बता दें कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के गांधी जयंती पर जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों में प्रशासन ने सारी ताकत झोंक दी है।
यहां बता दें कि रिलायंस तापीय परियोजना के हेलीपैड से राज्यपाल का काफिला सड़क मार्ग से बरतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम पहुंचेगा। इसीलिए रोजा रेलवे पुल पर बृहस्पतिवार रात करीब दो घंटे के लिए यातायात रोककर पुल और उसके आसपास सड़क पर हुए गड्ढे बजरी-कोलतार से भरे गए। बाद में एनएचएआई के ठेकेदार ने जमुका दोराहा के पास अटसलिया बाईपास के पास लेवलिंग मशीन से बजरी बिछाकर वहां समतलीकरण का काम कराया। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि हाईवे पर पुल के पास रात में इसीलिए मरम्मत कार्य कराई गई ताकि यातायात ज्यादा प्रभावित नहीं हो। इधर, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का कार्यक्रम फाइनल होने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। एसपी एस. आनंद और एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

--
राज्यपाल का कार्यक्रम : एक नजर
11:00 बजे : राज्यपाल का विनोबा आश्रम में आगमन, 11:11 बजे : संत विनोबा भावे की प्रतिमा पर माल्यार्पण, 11:15 बजे : जनप्रतिनिधियों के साथ सूत यज्ञ चरखा कार्यक्रम, 11:30 बजे : विश्व अहिंसा दिवस पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, 11:45 बजे : महिलाओं के स्वावलंबन केंद्र का शुभारंभ व निरीक्षण, 12:00 बजे : गांधी जयंती समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगी, 13:30 बजे : अन्नपूर्णा भवन में सामूहिक सहभोज, 15.00 बजे : आश्रम से छीतेपुर स्थित जयप्रभा कुटीर को प्रस्थान, 15.15 बजे : ग्राम स्वराज्य सम्मेलन में संबोधन, 16.15 बजे : छीतेपुर से रिलायंस हेलीपैड को प्रस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

(जैसा कि आश्रम के संस्थापक रमेश भइया ने बताया)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed