{"_id":"6335ec0b27190051ad5647a7","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly499243986","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य नहीं होने पर टावर पर चढ़ा आल्हादादपुर का प्रदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य नहीं होने पर टावर पर चढ़ा आल्हादादपुर का प्रदीप
सार
गांव में विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाते हुए गांव अल्हादादपुर निवासी प्रदीप कुमार बृहस्पतिवार को बंडा ब्लॉक परिसर में मोबाइल टावर पर चढ़ गया।प्रदीप का आरोप था कि गांव में कई रास्तों पर कीचड़ भरा हुआ है।प्रदीप के उतरने पर पुलिस और ब्लॉक कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बंडा में टॉपर पर चढ़ा प्रदीप
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंडा। गांव में विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाते हुए गांव अल्हादादपुर निवासी प्रदीप कुमार बृहस्पतिवार को बंडा ब्लॉक परिसर में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे तीन घंटे बाद बमुश्किल उतारा जा सका।
प्रदीप कुमार बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे ब्लॉक पहुंचा और टावर पर चढ़ गया। उसे टावर पर चढ़ा देख ब्लॉककर्मियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। प्रदीप का आरोप था कि गांव में कई रास्तों पर कीचड़ भरा हुआ है। गंदे पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं है। कई ऐसे रास्ते हैं जिन पर खड़ंजा और इंटरलॉकिंग नहीं है। इसके अलावा सरकारी स्कूल की बाउंड्री अभी तक नहीं बनाई गई है।
प्रदीप के अनुसार वह कई महीनों से शिकायत कर रहा था, लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है।
प्रदीप ने आरोप लगाया कि बुधवार को वह ग्राम पंचायत सचिव के पास गया तो उन्होंने उसके साथ अभद्रता की। एडीओ पंचायत ने भी उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। परेशान होकर वह टावर पर चढ़ा है।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस, ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे और प्रदीप को समझाया। दोपहर करीब दो बजे जिला पंचायत सदस्य अभिषेक सिंह आदि के समझाने और विकास कार्य कराने, गांव की समस्या को लेकर टॉवर पर चढ़ने के आरोप में उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के आश्वासन पर प्रदीप को नीचे उतरा। प्रदीप के उतरने पर पुलिस और ब्लॉक कर्मियों ने राहत की सांस ली।
-
प्रदीप से बात की थी। बीडीओ से कहा गया है कि प्रदीप के गांव में जाकर जांच करें और जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जाएं।
-हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम पुवायां