फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

तीसरे दिन भी लोग पानी के लिए तरसे

Fri, 30 Sep 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:30 AM IST
सार

शहर की अंजान चौकी- अंटा चौराहा मार्ग पर लीकेज होने की वजह से अंदर ही भर रहे पानी के कारण सड़क धंस गई थी।पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई के दौरान लापरवाही बरते जाने के कारण ही पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त हुई और घरों में होने वाली पानी सप्लाई बाधित हो गई।जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
Civic Amenities

विस्तार

शाहजहांपुर। शहर की अंजान चौकी- अंटा चौराहा मार्ग पर लीकेज होने की वजह से अंदर ही भर रहे पानी के कारण सड़क धंस गई थी। इसके साथ ही लोगों के घरों में पानी की सप्लाई भी बंद हो गई। कई जगह पर लीकेज की ठीक कर दिया गया। बृहस्पतिवार को भी लीकेज मिलने पर उनको ठीक किया गया। घरों में पानी की सप्लाई तीसरे दिन भी बाधित रही।
विज्ञापन

मोहल्ले में रहने वाले इरशाद ने बताया कि उनके साथ ही किसी के घर में बृहस्पतिवार को भी पानी नहीं आया। शोएब ने बताया कि पिछले तीन दिनों से टंकी का पानी नहीं मिल रहा है। पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई के दौरान लापरवाही बरते जाने के कारण ही पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त हुई और घरों में होने वाली पानी सप्लाई बाधित हो गई। जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि जलापूर्ति की लाइनों को ठीक कराने का काम जारी है। जल्द ही पानी की सप्लाई चालू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

-
अंटा चौराहे पर कई बार लगा जाम
अंजान चौकी- अंटा चौराहा मार्ग पर साइड से हल्के वाहन निकलते रहे। बृहस्पतिवार को अंजान चौकी चौराहे पर दिनभर जाम की स्थिति रही। थोड़ी दूरी पर सीवर लाइन खोदाई के पास तो होमगार्ड नजर आए लेकिन चौकी के सामने के यातायात को नियंत्रित करने वाला कोई नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed