फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

4339.57 लाख रुपये की लागत से बनेगा नगर निगम का नया कार्यालय

Mon, 09 Aug 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। ककरा न्यू सिटी में नगर निगम के नवीन कार्यालय का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। राज्य व्यय वित्त समिति ने इसके लिए 4339.57 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

24 मई 2018 को शाहजहांपुर नगर पालिका को नगर निगम बनाने की घोषणा की गई थी। नगर पालिका परिषद के समय यहां क्षेत्रफल 33.37 वर्ग किलोमीटर था। नगर निगम बन जाने के बाद क्षेत्रफल बढ़कर 51.41 वर्ग किलोमीटर हो गया है। टाउन हॉल में बना नगर पालिका का दफ्तर नगर निगम के दफ्तर के रूप में संचालित किया जाने लगा था। टाउन हाल में स्थित पुराना नगर निगम कार्यालय में जगह की कमी के कारण नए कार्यालय की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। ककरा न्यू सिटी में इसके लिए जमीन भी चिह्नित की जा चुकी है। जगह कम होने की वजह से नगर निगम से संबंधित सभी कार्य व्यवस्थित रूप से नहीं हो पाते, इसलिए नया भवन निर्माण करवाया जाएगा। नगर निगम के नए कार्यालय भवन का ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मोड पर निर्माण कराया जाएगा। इसका काम कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस उप्र जल निगम को दिया गया है। पांच अगस्त को राज्य व्यय वित्त समिति द्वारा इस कार्ययोजना के लिए 4339.57 लाखज रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। कार्यदायी संस्था को 25 प्रतिशत 1084.8925 लाख (दस करोड़ चौरासी लाख नवासी हजार दो सौ पचास मात्र) दे दिया गया हैं। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि ककरा न्यू सिटी में नगर निगम कार्यालय का निर्माण प्रस्तावित है। इसके निर्माण के लिए राज्य वित्त समिति की ओर प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। बताया कि जल्द निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed