फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

आग ने फिर बरपाया कहर, कई एकड़ गेहूं जला

Sun, 11 Apr 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर/ खुदागंज। आग ने शनिवार को फिर अपना कहर बरपाया। खुदागंज विकासखंड के गांव खीरिया में अचानक लगी आग से 200 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कुर्रियाकलां और मदनापुर में भी आग ने अपना कहर बरपाया।
विज्ञापन

खुदागंज इलाके के खीरिया गांव निवासी कमलेश के खेत पर खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। इसका पता लगने पर जमा हुए ग्रामीण आग बुझाने को जुट गए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस बीच ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग के नंबर पर कई बाद फोन किया, लेकिन, लेकिन कोई मदद नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक कमलेश के अलावा रमेश, सतीश, जगदीश, ओमप्रकाश, कमलाचरण, नत्थू, भगवानदास, भोला, रामकिशन, ओमकार सहित कई किसानों की करीब दो सौ बीघा फसल जल गई। खुदागंज के गांव भुंडा हरिवंशपुर में अचानक आग लगने से करीब सौ बीघा फसल जल कर राख हो गई। यहां नरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, रंजीत सिंह, चौधरी संदीप सिंह, नेत्रपाल सिंह, रामशरण, नरवीर आदि किसानों की फसल जली। सूचना देने बावजूद फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कुर्रियाकलां। शनिवार दोपहर लखनौर गांव के खेतों पर खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भयंकर आग से करीब 50 एकड़ गेहूं जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदनापुर। गांव कुदैया के पास शनिवार दोपहर गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। तेज हवा चलने से कई फसल जल गई। ग्रामीणों को आग पर काबू पाने के लिए ट्रैक्टर से खेत जोतना पड़ा। सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने तीन गाड़ियों से आग बुझाई। मगर तब तक आग लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल में फैल चुकी थी। इसमें गांव प्रतापपुर गहवारा, बरुआ पट्टी, कुदैया, बेहटा पाठक, अकबरपुर, मदरोली के कई किसानों का गेहूं जल गया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे।
आग लगने से कई घर जले
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के ग्राम कुमार डांडा में नरवीर पाल के घर चूल्हे की चिंगारी से आग लगने से घरेलू सामान और अनाज जल गया। गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

निगोही। निगोही थाना क्षेत्र के गांव हसौआ निवासी सेवाराम ने बताया शुक्रवार रात वह और उनका बेटा गोविंद कमरे में सो रहे थे। तभी अचानक छप्पर में आग लग गई। आग से एक गाय की जलकर मौत हो गई, बछिया झुलस गई। सेवाराम भी आग से झुलस गए। आग की चपेट में आकर उनके पड़ोसी श्रीपाल की झोपड़ी भी जल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed