{"_id":"5fe8d86f8ebc3e433b757f20","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly4316992127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे हुलासनगरा फाटक पर फिर लगा जाम, तीन किमी तक लगी रहीं लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे हुलासनगरा फाटक पर फिर लगा जाम, तीन किमी तक लगी रहीं लाइनें
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित हुलासनगरा रेलवे फाटक पर रोज-रोज लगने वाले जाम से लोग आजिज आ चुके हैं। वहां कभी किसी गाड़ी के खराब होने से वाहनों का संचालन बंद हो जाता है, कभी हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ बार-बार रेलवे फाटक बंद होने से जाम लगता है। रविवार वहां दोपहर करीब 12 बजे जाम लगना शुरू हुआ और एक बजने तक हालात बेकाबू हो गए। रेलवे फाटक के दोनों तरफ ढाई-तीन किमी तक वाहनों की लाइनें लग गईं। वहां बार-बार रेलवे फाटक बंद होने से देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान जाम में फंसे लोग बेहद परेशान रहे।
नेशनल हाईवे स्थित हुलासनगरा रेलवे पर जाम की समस्या करीब दो दशक पुरानी है। मगर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने के बाद से दिक्कत और बढ़ गई है। वहां जाम की सबसे बड़ी वजह टूटी सड़क, गड्ढे और बार-बार रेलवे फाटक का बंद होना है। रविवार सुबह कोहरा कम होने की वजह से नेशनल हाईवे पर वाहनों की संख्या ज्यादा रही। वहां रेलवे फाटक बंद होने पर दोपहर करीब 12 बजे जाम लगना शुरू हुआ। फाटक खुलने पर लाइन में खड़े वाहन निकल नहीं पाए इससे पहले ट्रेन आने पर दोबारा फाटक बंद कर दिया गया। इस बीच छोटे वाहनों वाले इधर-उधर से घुस गए, जिससे दोपहर करीब एक बजे पूरा रोड जाम हो गया। इसी तरह ट्रेनों के गुजरने पर बार-बार रेलवे फाटक बंद होने वाहनों की लाइनें लंबी होती चली गई। नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें देख छोटे वाहन चालक मीरानपुर कटरा चौराहे से जलालाबाद रोड खैरपुर चौराहे से होकर जैतीपुर और फतेहगंज पूर्वी होकर निकले। वहीं रोडवेज बसे गांव कसरक से हुलासनगरा होकर निकालीं। पुलिस ने ओवरटेक करके गलत दिशा से निकलने वाले वाहनों को वापस लौटा दिया। बावजूद इसके रविवार देर शाम तक हुलासनगरा फाटक पर जाम लगा रहा।
सड़क बनने से मिल सकती है कुछ राहत
नेशनल हाईवे पर हुलासनगरा रेलवे फाटक के दोनों तरफ करीब पांच-पांच सौ मीटर तक सड़क टूटी पड़ी है। टूटी सड़क के बीच गहरे गड्ढे हैं। निर्माणाधीन ओवरब्रिज किनारे सड़क खुदी पड़ी है। इसकी वजह से वाहन रेंगकर गुजरते हैं। टूटी सड़क बन जाए तो वाहन तेजी से फाटक पार कर जाएंगे, जिससे जाम से काफी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने तक नहीं मिलेगी जाम से मुक्ति
दिल्ली-लखनऊ रेलवे रूट पर ट्रेनों की संख्या ज्यादा, जिससे बार-बार रेलवे फाटक बंद होता है। आगे ट्रेनों की संख्या और बढ़ेगी, जिसकी वजह से ओवरब्रिज निर्माण पूरा होने से पहले जाम से मुक्ति मिलने की उम्मीद नहीं है। ओवरब्रिज बनने में अभी कई महीनें लगेंगे।