फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

पथरीली है शाहजहांपुर-पलिया हाईवे की डगर, चलना जरा संभलकर

Sun, 23 Aug 2020 09:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर/पुवायां। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पिछले करीब एक साल से जर्जर हालत में हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से वाहनों का दौड़ना तो दूर ठीक से चल पाना भी मुश्किल है। शासन से बजट जारी होने के बाद पलिया हाईवे के गड्ढों में पत्थर और मिट्टी डाली गई है। बारिश होने पर मिट्टी धुल जाएगी और इस पथरीले रोड से गुजरना और मुश्किल हो जाएगा। वहीं, बीच-बीच में कई जगह गड्ढे छोड़ दिए गए हैं, जिनमें वाहन फंस जाते हैें और जाम लगता है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर से पलिया हाईवे सीधे नेपाल से जुड़ा हुआ है। पलिया से 35 किमी दूर भारत का नेपाल बार्डर पर अंतिम कस्बा गौरीफंटा है। इसके बाद नेपाल का धनगढ़ी शहर पड़ता है। नेपाल तक सीधे जुड़ने के कारण यह हाईवे अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी हाईवे से पलिया पहुंचने के बाद मात्र दस किमी दूर दुधवा नेशनल पार्क पड़ता है, जहां देश के अलावा विदेश तक के पर्यटक आते हैं। इस प्रकार पर्यटन की दृष्टि से भी हाईवे की महत्ता है। मगर शाहजहांपुर से पलिया तक इस हाईवे की दशा अत्यंत खराब हो गई है। सिंधौली में पेट्रोल पंप के पास हालत इतने खराब हो गए थे कि भाकियू नेताओं ने यहां धान की रोपाई कर अधिकारियों का ध्यान हाईवे की दुर्दशा की ओर आकृष्ट किया था। हाईवे की मरम्मत के लिए तीन माह पूर्व दिल्ली की श्री इंटरप्राइजेज को नामित कर 5.38 करोड़ का ठेका दिया जा चुका है। मानसून से पहले ही मरम्मत का काम होना था, लेकिन कार्यदायी संस्था चुप्पी साध कर बैठ गई। अब मरम्मत के नाम पर केवल पत्थर और मिट्टी से गड्ढों को भर दिया गया है। बारिश में यह मिट्टी पत्थर भारी वाहनों के टायरों में फंस कर निकल जाने के बाद स्थित फिर जस की तस हो जाएगी।
विज्ञापन

कढ़ैया में आए दिन लगता है जाम
खुटार। शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर गांव कढ़ैया में बड़े गड्ढे और दलदल है। इस वजह से यहां आए दिन ट्रक फंस जाते हैं और आवागमन ठप हो जाता है। हाईवे की यह हालत लगभग दो वर्ष से है। इसके अलावा खुटार के मैलानी मार्ग पर शिव गैस एजेंसी के पास गहरे गड्ढों से हाईवे पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। कुछ आगे गांव सरेली के पास एक पुलिया धंसी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गोमती पुल के पास रोड गायब
पुवायां। पुवायां खुटार के बीच गोमती पुल के पास खुटार की तरफ बढ़ने पर लगभग 50 मीटर हाईवे पर रोड गायब हो गई है। यहां पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। कुछ गड्ढों में पत्थर मिट्टी डलवाया गया है तो कुछ को ऐसे ही छोड़ दिया गया है। गांव करनापुर में दो स्थानों पर हाईवे में गहरे गड्ढे हैं। संवाद
शुक्रवार रात दो घंटे जाम रहा पलिया हाईवे
खुटार। शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर गांव कढ़ैया में गैस सिलिंडर भरा ट्रक फंस जाने से बृहस्पतिवार रात आठ बजे से शुक्रवार शाम चार बजे तक करीब 20 घंटे जाम लगा रहा था। गैस सिलिंडर उतारने के बाद ट्रक को बमुश्किल निकाला जा सका था। शुक्रवार शाम को छह बजे फिर से एक ट्रक हाइवे की दलदल में फंस गया। इससे फिर दो घंटे तक जाम लगा रहा। रात आठ बजे ट्रक निकाले जाने के बाद यातायात सुचारु हो सका। संवाद
शाहजहांपुर से पलिया हाईवे की मरम्मत के मामले को एनएचएआई के अधिकारियों के समक्ष उठाने के साथ ही लखनऊ में भी मामले को उठाया जा चुका है। जल्द ही मरम्मत शुरू करने का आश्वासन दिया गया है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्तापूर्ण मरम्मत का भी ध्यान रखा जाएगा।

चेतराम, विधायक पुवायां
शाहजहांपुर से पलिया तक गड्ढों में पत्थर डलवाया जा रहा है। बारिश के कारण कोलतार नहीं डाला जा सका है। बारिश रुकने के बाद दो से तीन दिन के बीच कोलतार डलवाकर मरम्मत का काम पूरा कराया जाएगा।
अमित कुमार परियोजना निदेशक, एनएचएआई बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed