फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   civic Amenities

गरजी जेसीबी, शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान

Wed, 06 Nov 2019 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
civic Amenities
शाहजहांपुर। नगर निगम अभियान मंगलवार को शुरु हो गया। पहले दिन बरेली मोड़ चौराहे से अतिक्रमण हटाया गया। अभियान की शुरूआत में वहां के दुकानदारों ने विरोध में हंगामा किया, लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों की सख्ती के आगे उनकी नहीं चली। नगर निगम की जेसीबी चली तो अतिक्रमण करने वालों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विद्याशंकर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट वनीता सिंह व एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी सुबह करीब दस बजे नगर निगम और पुलिस टीम के साथ बरेली मोड़ पहुंच गए। नगर निगम कर्मियों ने दो जेसीबी एवं आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को साथ लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया तो मौजूद अधिकारियों के मोबाइल घनघनाने लगे। हालांकि अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी और सड़क पर रखा सामान सामान ट्रॉलियों में भरवा दिया गया। इस बीच तमाम दुकानदार अपना अपना सामान दुकानों से निकालने लगे। कई दुकानदार गिड़गिड़ा कर कुछ दिनों की मोहलत भी मांगते नजर आए। इस मौके पर एएसपी कुलदीप गुनावत, एई पीडब्ल्यूडी जनार्दन सिंह, नगर निगम टीम के प्रवर्तन दल प्रभारी राकेश दीक्षित, पीडब्ल्यूडी के अमीन राजीव श्रीवास्तव, चौक कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन

निगम प्रशासन टीम ने सबसे पहले मुख्य चौराहे के दोनों ओर खोखे एवं टीन शेडनुमा दुकानों को हटवाया गया। चौराहे पर तमाम अतिक्रमणकारियों ने टीनशेड की अस्थाई दुकानें भी बना रखी थी। इसे प्रशासन ने सख्ती करते हुए जेसीबी से उखड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली मोड़ के पास ही एनएच 24 पर बनने वाले प्लाईओवर के लिए आए सीमेंटेड डिवाइडरों के कारण बहुत सी रोड़ घिर रही थी। नगर आयुक्त विद्याशंकर सिंह ने जेसीबी संचालक को डिवाइडर सीधे करने के निर्देश दिए। जिस पर डिवाइडर हटावाए गए।
अभियान के दौरान सड़क के बीच से फीता लगाकर नाप की गई। इसके लिए नगर निगम की टीम ने रोड के मध्य से दोनों और 21 मीटर जगह की नाप कराई और दुकानदारों को मंगलवार रात तक स्वयं अतिक्रमण हटाए जाने के लिए चेतावनी भी दी।
जैसा कि प्रशासन के द्वारा पहले ही चेतावनी दी गई थी कि इस बार अभियान के तहत सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। प्रशासन ने ठीक वैसा ही किया खोखों एवं टीन शेड को तोड़कर ट्रैक्टर ट्रालियों में लदवा दिया गया। अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

- अतिक्रमणकारियों की प्रशासनिक अफसरों के साथ नोकझोंक भी हो गई, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाकर मामले को संभाल लिया। बुधवार को पुलिस चौकी अजीजगंज के बगल से तिलहर की ओर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed