फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Citepur arrived at five in the morning to check the toilet village DM

शौचालय जांचने सुबह पांच बजे छीतेपुर गांव पहुंचे डीएम

Tue, 17 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 17 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Citepur arrived at five in the morning to check the toilet village DM
शौचालय जांचने सुबह पांच बजे छीतेपुर गांव पहुंचे डीएम
खुले में शौच से मुक्ति एवं शौचालय के इस्तेमाल सुनिश्चित कराने के प्रशासनिक अभियान के क्रम में सोमवार सुबह पांच बजे डीएम विजय किरन आनंद भावलखेड़ा ब्लॉक के डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम छीतेपुर पहुंचे। खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित करने हेतु गठित सत्यापन कमेटी द्वारा गांव के घर-घर जाकर सत्यापन किया। स्थलीय निरीक्षण में मिला कि गांव में इस समय 249 परिवार निवास कर रहे हैं एवं सभी घरों में शौचालय बने हुए है और सभी अपने-अपने शौचालय का प्रयोग कर रहें हैं। अभियान के अंतर्गत चयनित जिले के 225 ग्राम पंचायतों में से सर्वप्रथम ग्राम पंचायत छीतेपुर की पंचायत समिति ने अपने ग्राम पंचायत ओडीएफ  घोषित होने का प्रस्ताव दिया है। डीएम ने गांव में पहुंचकर निगरानी समिति के अध्यक्ष अली शेर, पूर्व प्रधान स्नेह लता व निगरानी समिति (बच्चों) के अध्यक्ष गोविंद से जानकारी प्राप्त की कि कोई ग्रामवासी खुले में शौच करने जाता है या नहीं। डीएम ने ग्राम प्रधान रावेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि गांव में दो-तीन सामुदायिक शौचालय बनवायें जिसकी देख-रेख निगरानी समिति द्वारा की जायेगी। निरीक्षण में मिला कि गांव में एक आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जो अपूर्ण है। गांव में कूड़ा डालने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने पर डीएम ने एसडीएम सदर को कहा कि सोमवार को ही गांव में लेखपाल भेजकर कूड़े के लिए गढ्ढे की व्यवस्था करायें। आंगनबाड़ी केंद्र पर क्षेत्र पंचायत की ओर से शौचालय बनवाने एवं स्कूलों में भी शौचालय पूर्ण कराने को कहा।  
विज्ञापन

फिर चौपाल लगाकर डीएम ने ग्रामवासियों से कहा कि गांव में जुआ, शराब, दंबगई, गुंडई आदि नहीं हो एवं आपसी भाईचारा बनाए रखें तभी यह गांव आदर्श गांव बनेगा। ग्राम पंचायत समिति के अध्यक्ष पंकज से कहा कि वह समिति की नियमित बैठके कराते रहें। इस अवसर पर विनोवा सेवा आश्रम के रमेश भैया व विमला बहन ने भी ग्रामवासियों को शौचालयों का प्रयोग करने के लिये प्रेरित किया। जिला पंचायतराज अधिकारी ने चौपाल में ग्रामवासियों को शौचालय के प्रयोग के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed