फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Christmas preparations in full swing, children are rehearsing

क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर, कार्यक्रमों के लिए बच्चे कर रहे रिहर्सल

Wed, 22 Dec 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Christmas preparations in full swing, children are rehearsing
शाहजहांपुर के गोविंदगंज में स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च परिसर में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव यानी क्रिसमस को लेकर चर्च और घरों में तैयारियां जोरों पर हैं। मसीह समाज के लोग उत्साह के साथ तैयारी में जुटे हैं। सभी प्रभु के आगमन पर उनका दिल खोलकर स्वागत करने को आतुर हैं। बच्चे कार्यक्रमों को लेकर रिहर्सल कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्रिसमस के लिए गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च समेत सभी चर्च आकर्षक तरीके से सजाए जा रहे हैं। मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस ट्री को सजाया जाने लगा है। पास्टर इंचार्ज अशोक श्रेष्ठा ने बताया कि चर्च में सजावट की जा रही है। रंग-बिरंगी लाइटों से चर्च को सजाने का काम किया गया।
विज्ञापन

क्रिसमस ट्री मंगवाया गया है। ट्री पर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि क्रिसमस के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। बच्चों ने कार्यक्रमों की रिहर्सल शुरू कर दी है। इस सप्ताह एक-दूसरे को गिफ्ट बांटने का दौर चलेगा। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण की वजह से क्रिसमस को धूमधाम से नहीं मनाया जा सका था। इस बार संक्रमण का भय कम है तो प्रभु के आगमन का सभी दिल खोलकर स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिसमस को लेकर घर में तैयारी कर रहे है। क्रिसमस ट्री सजाएंगे, इसके साथ ही उपहार भी खरीदेंगे। डॉक्टरी के पेशे से जुड़े होने के चलते मरीजों का इलाज करते हैं, इस क्रिसमस पर कोशिश रहेगी कि सेवाकार्य जारी रहे।
- डॉ. अर्पित प्रसाद
प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाने के लिए हम खूब सारी तैयारी करते हैं। पिछले साल कोरोना की वजह से जो चीजें संभव नहीं हो पाई उनको भी पूरा किया जाएगा। क्रिसमस पर जरूरतमंदों की मदद भी करेंगे। - रितू प्रसाद
केक, क्रिसमस ट्री, लाइटिंग जैसी व्यवस्थाओं को करने में जुटे हुए हैं। जिससे क्रिसमस को पूरे उत्साह के साथ और मिलजुल कर सेलिब्रेट किया जा सके। प्रभु यीशु मसीह ने हमें सिखाया है कि एक-दूसरे से प्रेम करो। - अर्चना आनंद

प्रभु यीशु मसीह ने प्रेम और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया। शांति का पाठ पढ़ाया। मसीह समाज से होने के नाते हम उनकी सभी शिक्षाओं को आत्मसात कर काम करते हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस की तैयारियां चल रही हैं। - विनीत बेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed