फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Christmas Day was celebrated in schools

स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे

Wed, 23 Dec 2015 11:44 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 23 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Christmas Day was celebrated in schools
लीड कान्वेंट स्कूल में बुधवार को क्रिसमस-डे व्हाइट-डे के रूप में मनाया गया। यीशु मसीह के जन्म की झांकी सजाई गई और कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शुभारंभ स्कूल के निदेशक मो. जमाल और प्रधानाचार्या तराना जमाल ने केक काटकर और बच्चों में वितरित कर किया। शिक्षिका नूरी खान के निर्देशन में प्रभु यीशू मसीह के जीवनी पर आधारित नाटक का भावपूर्ण मंचन हुआ। सांता क्लाज बने मृत्युंजय शुक्ला और समीर सक्सेना ने बच्चों को गुब्बारे और उपहार बांटे। शिक्षिकाओं द्वारा सजाया गया क्रिसमस ट्री आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान फिजां, वीनस, शशांक, विचित्र, अभिराज, फैलान, जमा, आजम, उज्जवल, प्रशांत, फरीद, आयुष्मान, सुखमीत, अंशिका, जन्नत, जैनब, अदन, आयुषी, दीपांशी, दिव्यांश आदि बच्चों में विभिन्न भूमिकाओं ने खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन


बारावफात और क्रिसमस मनाया
शाहजहांपुर। बजरिया लाला तेली स्थित शिशु एवं नारी कल्याण केंद्र हाईस्कूल में बुधवार को विद्यार्थियों ने बारावफात और क्रिसमस का पर्व मनाया। परिसर को कैंडल लाइट से सजाया गया। सांता क्लाज बने बच्चों ने साथियों को उपहार बांटे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर याद किया। इस दौरान विद्यालय की निदेशक पूनम कुशवाह, शिक्षिका किरन सक्सेना, शालिनी प्रधान, शालिनी सक्सेना, नम्रता सिंह, कमलेश, निम्मी खान, महकशां और नाहिद के अलावा विद्यार्थी सुषमा, एंजिल आहिदना, विशअवास, अरविंद, अंशू, शिशांत पाल, रहमान, इल्मा, अंशिका, नोमान, विवेक, कोमल और रजत आदि आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
विज्ञापन


वीडीएफ कान्वेंट में मना क्रिसमस डे
शाहजहांपुर। रेलवे माल गोदाम स्थित वीडीएफ कान्वेंट में बुधवार को क्रिसमस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के थीम पर बच्चों ने कार्ड और चार्ट बनाकर प्रदर्शित किए। सांता क्लाज और परियों की झांकी खासे आकर्षण का केंद्र बने रहे। इनमें रूद्र नारायण, प्रियांश, प्रखर, रिया, स्नेह, फाल्गुनी, श्रेयांश, अंशिता, ईफा, नितिन, देव आदि बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर प्रीती आनंद, बबीता सक्सेना, अनुराधा सूदन, ममता सक्सेना, वंदना सक्सेना, नेहा नागपाल, रितु गौड़, आकांक्षा, मोनिका, नेहा, श्रेया, अपूर्वा आदि शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली एंजिल्स में मना क्रिसमस
भावलखेड़ा। चिनौर पैना स्थित होली एंजिल्स स्कूल में बुधवार को क्रिसमस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य सिस्टर एनी ने क्रिसमस के महत्व को बताया एवं बच्चों को निर्धन और जरूरतमंदों की मदद करने को प्रेरित किया। फिर प्रार्थना सभा हुई और क्रिसमस प्ले, कैरल सिंगिंग, मेंजर, सांता क्लाज आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। अंत में राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ और बच्चों में उपहार वितरित किए गए।

सेंट पाल्स कॉलेज में क्रिसमस उत्सव मना
शाहजहांपुर। सेंट पाल्स इंटर कॉलेज में बुधवार को क्रिसमस के उपलक्ष्य में उत्सव के माहौल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु ईशु की वंदना से हुआ। फिर सांता क्लाज के साथ जिंगल बेल के गायन पर नृत्य पर बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रिंसिपल फादर वाल्टर ने बच्चों को पर्व की शुभकामना दी और देश के साथ ही पूरे विश्व में शांति की कामना की। संचालन मनतहा खान और मनसिमरन कौर ने किया। इस दौरान नानक मैसी, सोनिया, कविता, रिचा, सुधीर, मार्टीन, जम, रविंदर कौर आदि मौजूद थे।

क्रिसमस मनाने चर्च पहुंचे डॉन एंड डोना स्कूल के बच्चे
शाहजहांपुर। डॉन एंड डोना स्कूल के बच्चे क्रिसमस का पर्व मनाने बुधवार को सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च पहुंचे। वहां कैंडिल लाइट किया, प्रार्थना की और क्रिसमस कैरोल गाया। फादर अशोक श्रेष्ठा, फादर ईएम पॉल और फादर सुरेश मिल्टन ने बच्चों को प्रभु ईशु की कहानी सुनाई और त्यौहार की शुभकामनाएं दीं। शाजिया उजमा, नेहा, सुनीता गुप्ता, ओजसी गुप्ता, सपना गुप्ता, जीतू सिंह आदि ने क्रिसमस गीत गाए और तीनों फादर को गुलदस्ते भेंट किए। सांता क्लाज ने बच्चों में उपहार बांटे। इस अवसर छात्रा वैष्णवी, श्रेया, अनन्या, शौर्य, विदुषी, मुमुक्ष, अंजली, अनुष्का, कशिश, सानवी, देवांशी, आराध्या सुलेम, एंजिल, इब्राहिम, एहसान, अभिनव आदि ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


सेंट जेवियर्स स्कूल में मना क्रिसमस
कांट। सेंट जेवियर्स स्कूल में बुधवार को क्रिसमस का पर्व बड़े ही उत्साह से मनाया गया। सांता क्लाज ने बच्चों के बीच जाकर उपहार बांटे। अध्यापकों ने उनके साथ नृत्य भी किया। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार वर्मा ने बच्चों के इस त्यौहार का महत्व बताया। प्रबंधक आरती देवी वर्मा ने अंत में सभी का आभार प्रकट किया। विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों में सचिन मिश्रा, हर्षवर्धन, शुभ दीक्षित, आर्य वर्मा, अगम आदि के अलावा शिक्षिका मोनी पाल, श्वेता सिंह, आशू वर्मा. अभय वर्मा, शिवम कुमार, पूनम सक्सेना आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed