फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chowki inchrge and three in lines

अजीजगंज चौकी इंचार्ज समेत  चार सिपाही लाइन हाजिर 

Tue, 13 Sep 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Tue, 13 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
अजीजगंज चौकी पर पशुओं के अंगों से भरे वाहनों से वसूली के मामले में एसपी डॉ. मनोज कुमार ने सख्त कदम उठाते हुए मंगलवार को अजीजगंज चौकी इंचार्ज और चार सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। 
विज्ञापन

अजीजगंज चौकी पुलिस ने रविवार की रात दो मिनी ट्रकों को पकड़ा था, जिसमें भैंसों के खुर, सींग और हड्डियां आदि भरी हुई थीं। दोनों ट्रक लखनऊ से हापुड़ में बूचड़ खाने में जा रहे थे। दोनों मिनी ट्रकों को पकड़ने वाले चार सिपाहियों ने इनको आवास विकास कॉलोनी को जाने वाली रोड़ पर खड़ा करवा लिया था। मामले में सौदा होने के बाद सिपाहियों ने ट्रक से पकड़े दो व्यक्तियों को छोड़ दिया था। ट्रक चालकों ने सिपाहियों को बूचड़ खाने के कागजात दिखाए थे, लेकिन चाराें सिपाही मोटी रकम ऐंठने के के कोशिश में लगे थे। ट्रक के चालकों ने अपनी फर्म को पुलिस के द्वारा ट्रक पकड़े जाने की बात बताई। फर्म मालिकों ने सपा सरकार के एक मंत्री से ट्रक पकड़ने जाने की शिकायत की। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद यह मामला एसपी डॉ. मनोज कुमार के संज्ञान में आया। इस मामले की जांच उन्होंने सीओ सिटी अवीनश्वर चंद्र श्रीवास्तव से करवाई, जिसमें चौकी प्रभारी अमर सिंह यादव, सिपाही राशिद सुल्तान, सतीश सिंह, संजीव यादव, रामवीर सिंह दोषी पाए गए। एसपी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अजीजगंज चौकी प्रभारी समेत चार सिपाहियों को इस मामले में दोषी पाया गया है। इसलिए सभी को लाइन हाजिर करने के आदेश कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed