{"_id":"5e3dbb7d8ebc3ee5923fd543","slug":"chinmyanand-got-ill-ayodhya-programme-cancel-shahjahanpur-news-bly3949454127","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद की अचानक बिगड़ी तबीयत, अयोध्या जाना हुआ कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद की अचानक बिगड़ी तबीयत, अयोध्या जाना हुआ कैंसिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। दो दिन पहले जेल से रिहाई के बाद शुक्रवार सुबह चिन्मयानंद का अयोध्या जाने का कार्यक्रम तय था, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। कमजोरी का अहसास होने की वजह से उन्होंने अयोध्या जाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। अटकलें लगाई जा रहीं हैं हालत में सुधार होने पर वह अयोध्या जा सकते हैं।
अपने ही कॉलेज की एलएलएम की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में घिरे चिन्मयानंद को एसआईटी ने 20 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनकी इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद बुधवार को जिला कारागार से रिहाई हुई थी। अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि वह रिहाई के बाद सीधे अयोध्या जाएंगे, लेकिन वह पहले हनुमत धाम पहुंचे और दर्शन कर मुमुक्षु आश्रम चले गए। वहां दो दिन तक उनसे मिलने आने वालों की भीड़ लगी रही। संभावना जताई जा रही थी कि शुक्रवार सुबह वह अयोध्या जा सकते हैं, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने अयोध्या जाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। तीसरे दिन भी शिक्षण संस्थाओं से जुड़े लोग उनसे मिलने के लिए पहुंचते रहे। कुछ समर्थकों ने भी उनसे मुलाकात की। हालांकि कोई बड़ा नेता उनसे मिलने नहीं पहुंचा। संवाद