फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chinmiyanand

चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण: चिन्मयानंद के अधिवक्ता ने मोबाइल रिलीज कराने को अर्जी दी

Thu, 24 Oct 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
chinmiyanand
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती संबंधी मेसेज का डाटा लेने के लिए उनके वकील ओम सिंह ने अपना मोबाइल एसआईटी को दिया था। अब उन्होंने अपना मोबाइल लौटाने के लिए अदालत में अर्जी दी है। सीजेएम कोर्ट ने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

एलएलएम की छात्रा और उसके तीनों दोस्त सचिन, संजय और विक्रम ने चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। चिन्मयानंद के मोबाइल पर फिरौती संबंधी व्हाट्सएप मेसेज 22 अगस्त को भेजा गया था। चिन्मयानंद ने फिरौती मांगने वालों पर कार्रवाई कराने के लिए मेसेज अपने अधिवक्ता ओम सिंह को भेज दिया था। पांच करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप में एसआईटी छात्रा एवं उसके तीनों दोस्त, संजय, सचिन और विक्रम सिंह उर्फ दुर्गेश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि दुष्कर्म के आरोप में चिन्मयानंद भी जेल में हैं।
विज्ञापन

जांच कर रही एसआईटी को सबूत के तौर पर चिन्मयांद के मोबाइल से फिरौती मांगने वाले मेसेज का डाटा चाहिए था। मगर चिन्मयानंद का मोबाइल लखनऊ फोरेंसिक लैब भेजा गया तो उसमें मेसेज डिलीट था। डाटा न मिलने का पता लगने पर चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह ने 22 सितंबर को अपना मोबाइल एसआईटी को सौंपा था। फोरेंसिक लैब में जांच के दौरान ओम सिंह के मोबाइल में पांच करोड़ की फिरौती मांगने संबंधी मेसेज मिल गया था। हालांकि बाद में चिन्मयानंद का मोबाइल भोपाल फोरेंसिंक लैब भेजा गया, जहां उनके मोबाइल से फिरौती संबंधी व्हाट्सएप मेसेज का डाटा रिकवर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम सिंह ने अपना मोबाइल लेने के लिए बुधवार को सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी। सीजेएम ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। पुलिस की रिपोर्ट आने के बाद अधिवक्ता का मोबाइल लौटाने का कोर्ट की ओर से आदेश जारी हो सकता है। हालांकि बुधवार को ओम सिंह की ओर से दी गई अर्जी में चिन्मयानंद का मोबाइल लौटाने का कोई जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed