{"_id":"6967e99769cdff057b09250e","slug":"children-will-sit-on-child-friendly-furniture-instead-of-mats-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-162995-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दरी के बजाय बाल मैत्री फर्नीचर पर बैठेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दरी के बजाय बाल मैत्री फर्नीचर पर बैठेंगे बच्चे
Thu, 15 Jan 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में संचालित 282 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे दरी के बजाय बाल मैत्री फर्नीचर पर बैठेंगे। इसके लिए टेंडर हो गया है। जल्द ही फर्नीचर की आपूर्ति केंद्रों पर पहुंच जाएगी।
जिले में 2716 परिषदीय विद्यालयों का संचालन होता है। इसमें कई स्कूलों में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन हो रहा। यहां पर छह साल तक की उम्र के बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई की सुविधा दी जाती है। राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल मैत्री फर्नीचर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे। पांच हजार रुपये प्रति केंद्र की दर से शासन से बजट जारी हुआ था। इसका टेंडर फाइनल हुआ। इसके तहत प्रत्येक केंद्र को बाल मैत्री फर्नीचर दिए जाएंगे। फर्नीचर बच्चों की सहूलियत के हिसाब से बनाया गया। गोल आकार की मेज भी होगी, जिसमें पढ़ने वाली सामग्री बनी होगी।