फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Children were happy due to closure of basic schools, got homework

Shahjahanpur News: बेसिक के स्कूलों की छुट्टी होने से नौनिहाल चहके, मिला होमवर्क

Sun, 19 May 2024 04:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 19 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Children were happy due to closure of basic schools, got homework
विकास खंड सिंधौली के प्राथमिक विद्यालय तेरा में बच्चों को होमवर्क देते प्रधानाध्यापक सरताज अली।
शाहजहांपुर। जनपद में भीषण गर्मी से बेहाल बच्चों को एक माह का ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया गया है। 19 मई से 17 जून तक एक माह परिषदीय विद्यालय बंद रहेंगे। शनिवार को जब उनकी छुट्टी हुई तो वे चहकते हुए घर गए। शिक्षकों ने बच्चों को एक माह का होमवर्क दिया है।
विज्ञापन


जिले में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया। जिले के सभी 2730 परिषदीय विद्यालयों में 19 मई से 17 जून तक अवकाश रहेगा। शनिवार को जब स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई तो छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस बीच शिक्षकों ने बच्चों को गर्मी से बचाव के लिए उपाय बताए। साथ ही शैक्षिक सत्र की शुरुआत से अब तक पढ़ाए गए पाठों का घर में रहकर रिवीजन तथा होमवर्क करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के संविलियन विद्यालय रोटी गोदाम में दोपहर के एक बजे जैसे ही छुट्टी की घंटी बजी छात्र-छात्राएं अपना बैग लेकर भाग खड़े हुए। कुछ बच्चे इतने उत्साहित थे कि अपना बैग ही उछाल दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक इमरान सईद ने बताया कि शैक्षिक सत्र अप्रैल माह में शुरू हुआ था। डेढ माह में 10-15 प्रतिशत कोर्स पूरा करा लिया गया है। जो पढ़ाया गया उसमें से होमवर्क देने के साथ ही सभी बच्चों को गर्मी के दौरान अपने घर में ही रहने की सलाह दी, जिससे लू का शिकार होने से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड भावलखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय नईबस्ती में शिक्षकों ने बच्चों को होमवर्क दिया। इसके बाद बच्चों ने ग्रीष्मावकाश की खुशी में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापक राजकुमार तिवारी ने कहा कि बच्चे दिन में सुबह दस से शाम पांच बजे तक अनावश्यक घर से बाहर धूप में न निकलें, हल्के रंग के कपड़े पहने, यदि धूप में निकलना आवश्यक हो तो सिर ढक कर या छाता लगाकर ही निकले। इसके साथ ही पानी बार-बार पीते रहे। घर पर रहकर अपना होमवर्क करें प्रतिदिन नियमित पढ़ाई करें।

वहीं विकास खंड सिंधौली के प्राथमिक विद्यालय तेरा में प्रधानाध्यापक सरताज अली ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा की महत्ता समझाई। कहा कि सभी बच्चे गृह कार्य अवश्य करें और घर पर प्रतिदिन पढ़ाई करते रहें। इसके अलावा जिन बच्चों को गृह कार्य में समस्या आए, वे विद्यालय का व्हाट्सएप ग्रुप शिक्षा है अनमोल रतन के माध्यम से संपर्क करें। कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में बच्चों ने काव्य पाठ किया। विजेताओं को शिक्षिका निकहत परवीन तथा दपिंदर कौर ने चॉकलेट का वितरण किया और स्कूल में दिए गए गृहकार्य को नियमित रूप से पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

विकास खंड सिंधौली के प्राथमिक विद्यालय तेरा में बच्चों को होमवर्क देते प्रधानाध्यापक सरताज अली।

विकास खंड सिंधौली के प्राथमिक विद्यालय तेरा में बच्चों को होमवर्क देते प्रधानाध्यापक सरताज अली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed