फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   children killed by pak tararist

हिंदी सिनेमा के बड़े कलाकारों जितना प्यार मिलना सौभाग्य

Thu, 18 Dec 2014 12:17 AM IST
बंडा(शाहजहांपुर)
बंडा(शाहजहांपुर) Updated Thu, 18 Dec 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
children killed by pak tararist
फिल्म अभिनेता राजपाल ने पाकिस्तान में स्कूल पर आतंकवादियों के हमले और बच्चों की हत्या किए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बच्चों की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि ईश्वर सभी को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
विज्ञापन

राजपाल बुधवार को कुछ देर के लिए अपने पैतृक गांव कुड़रा पहुंचे थे। अमर उजाला से बात शुरू होते ही राजपाल पाकिस्तान की घटना पर बेहद भावुक हो उठे और आतंकवादियों के कृत्य को कायराना बताते हुए कहा कि पाकिस्तान को इससे सबक लेते हुए दहशतगर्दों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि घर पर पिता और मां का आशीर्वाद लेने आए थे। उनके आशीर्वाद से ही वह बॉलीवुड में इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता ने कहा कि हिंदी फिल्मों के बेहद लोकप्रिय अभिनेता और बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन सहित कई बड़े कलाकारों के बराबर दर्शकों का प्यार मिलने पर वह अपने आपको बेहद सौभाग्यशाली समझते हैं। श्री यादव ने कहा कि बेहद व्यस्तता के चलते वह शाहजहांपुर में नहीं रुक पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपाल यादव के गांव आने की जानकारी पाकर बंडा सहित आसपास के गांवों से भी तमाम लोग उनसे मिलने पहुंचे। राजपाल ने भी किसी को निराश नहीं किया और उनका हालचाल पूछने के अलावा कुछ लोगों के साथ फोटो खिंचवाए और आटोग्राफ भी दिए। शाम को वह मुंबई के लिए रवाना हो गए।

युवा टाइगर्स ने निकाला आतंकवाद विरोधी मार्च
तिलहर। नगर के समाजसेवी संगठन युवा द टाइगर्स के कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर दो मिनट का मौन रखकर पाकिस्तान के आर्मी स्कूल में मारे गए निर्दोष बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद गांधी प्रतिमा से अंबेडकर पार्क तक आतंकवाद मुर्दाबाद नारे लगाते हुए नगर में कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान अर्पित राठौर, प्रदीप शर्मा, इच्छित वर्मा, शिवम, सोनू गुप्ता, विवेक गुप्ता, जीशान, मनु शर्मा, राहुल, धीरज गुप्ता, आनंद प्रताप सिंह, पुनीत राजपूत, प्रशांत सिंह, हर्षित गंगवार, सत्यम गुप्ता, अतुल गुप्ता आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। उधर, शांति निकेतन परमार्थ सेवा समिति की एक बैठक में पाकिस्तान के आर्मी स्कूल में आतंकी हमले की कड़ी निन्दा करते हुए मारे गये बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग की गई। बैठक में अध्यक्ष भगवान दास उर्फ भगतजी, सुनील कुमार, अशोक शर्मा, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

शिक्षण संस्थानों में की गईं शोक सभाएं
मीरानपुर कटरा। नगर के शिक्षण संस्थानों में आयोजित शोक सभाओं में पाकिस्तान में हुए स्कूली बच्चों के कत्लेआम पर इस कांड की कड़े शब्दों में निंदा की गई। नगर के बलबंत सिंह इंटर कालेज, धर्मदेव प्रभाकर जनता इंटर कालेज, आदर्श बाल विद्यालय इंटर कालेज, चेतराम सिंह इंटर कालेज, शहीदे वतन इंटर कालेज, महर्षि दयानंद गायत्री इण्टर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं में इस कांड की घोर निंदा की गई।

सेंट्रल बार ने बच्चों को दी श्रद्घांजलि
शाहजहांपुर। पाकिस्तान के आर्मी स्कूल में हुए आतंकी हमले में मारे गए बच्चों को श्रद्घांजलि देते हुए सेंट्रल बार एसोसिएशन ने शोक सभा की। सेंट्रल बार के अध्यक्ष मनेंद्र सिंह ने तालिबान के इस हमले की घोर निंदा करते हुए सभी से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहकर इसका मुकाबला करने की बात कही। इस दौरान वकीलों ने दो मिनट का मौन रखा और न्यायिक कार्य से विरत रहे। सभा में महासचिव संजय मिश्र, कलीम खां, रफत जहां, डीजीसी सिविल राजीव मिश्र, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।


शोक में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
शाहजहांपुर। पाकिस्तान के आर्मी स्कूल में मारे बच्चों को श्रद्घांजलि देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के विरुद्घ नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका स्थित शहीदों की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर मारे गए बच्चों को श्रद्घासुमन अर्पित किए। पूर्व में टाउनहाल स्थित राजीव भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने कहा कि तालिबान के आतंकवादियों द्वारा की गई इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया। मिश्रा ने पीएम मोदी से मांग की कि पाकिस्तान जैसी घटना भारत में न हो इस लिए यहां के स्कूलों की सुरक्षा मुकम्मल की जाए। मार्च और सभा में केवी मिश्र, अश्विनी द्विवेदी, शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां, अनूप वर्मा, फुरकान अहमद कुरैशी, मो. कैफ, अजय मिश्रा, प्रशांत कठेरिया, रवि कैथवार, मनोज त्रिपाठी, संजीव गुप्ता, मुकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed