फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Children created a sensation by presenting engaging children's songs.

Shahjahanpur News: बच्चों ने रोचक बालगीत प्रस्तुत कर मचाई धूम

Sun, 03 May 2026 10:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Children created a sensation by presenting engaging children's songs.
हुसैनपुरा मोहल्ले में कार्यक्रम के विजेताओं को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। बाल साहित्यकार रावेंद्र कुमार रवि के आह्वान पर बालगीत दिवस पर बच्चों ने रोचक बालगीत प्रस्तुत कर धूम मचाई। बेहतर प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

हुसैनपुरा स्थित कमल कुंज में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ रावेंद्र कुमार रवि की मां कमला देवी, मुख्य अतिथि बाल साहित्यकार डॉ. देशबंधु शाहजहांपुरी, विशिष्ट अतिथि विकास सोनी ऋतुराज ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

सलोनी राजपूत के संयोजन में रिया और पलक ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। आराध्या, नील, किंजल, अर्पिता, अमोल, रूपम, शिव, वैष्णवी, ओम आदि ने विभिन्न बाल साहित्यकारों के बालगीतों का पाठ किया। कली, अर्पिता और आरुषि ने नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ.देशबंधु ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में सृजनशीलता का विकास होगा। वह मोबाइल के दुरुपयोग से दूर रहकर रचनात्मकता की ओर अग्रसर होंगे। सलोनी राजपूत के संचालन में हुए कार्यक्रम में अरविंद कुमार, वैष्णवी राजपूत, नव्या दिव्या, सोनाली का सहयोग रहा। आभार कमला देवी ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed