शाहजहांपुर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में भारत गौरव उत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति से धूम मचा दी। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी राजेश द्विवेदी व एमएलसी डॉ.सुधीर गुप्ता ने दीप जलाकर किया।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अभियान, स्वच्छता अभियान, मिशन सिंदूर, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और सनातनी संस्कृति, विज्ञान परंपरा, लोकनृत्य, गंगा सफाई अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया।
प्रधानाचार्य कल्पना सिंह ने बताया कि कार्यक्रम से बच्चों को आधुनिक विषयों और विज्ञान के साथ-साथ उनके मौलिक मूल्यों से जुड़ाव होगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह, सीओ सिटी पंकज पंत, सीओ सदर प्रयांक जैन, व्यापारी नेता सचिन बाथम, चेयरमैन विनोद सराफ आदि मौजूद रहे। संवाद