{"_id":"695aa9404992e4642c0dca58","slug":"childline-contacted-the-families-of-the-teenage-girls-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-162192-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किशोरियों के परिजनों से चाइल्ड लाइन ने साधा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किशोरियों के परिजनों से चाइल्ड लाइन ने साधा संपर्क
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रयागराज के युवक के बहकावे में आकर नोएडा से ट्रेन में सवार होकर आईं किशोरियों के परिजनों से संपर्क साधा गया है। चाइल्ड लाइन तीनों को बाल कल्याण समिति के सामने सोमवार को पेश करेगी। समिति के निर्णय के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोएडा की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी प्रयागराज के युवक से इंस्टाग्राम के जरिये बातचीत करती थी। उसी ने तीन अन्य सहेलियों को बहकाया और ट्रेन में सवार हो गई। प्रयागराज जाने के लिए निकलीं 13-13 साल की तीनों सहेलियों का रास्ते में मन बदल गया और वह शाहजहांपुर में ट्रेन से उतर गईं।
उन्हें स्टेशन पर देखकर जीआरपी थाने लाया गया। उनसे पूछताछ के बाद स्पष्ट हुआ कि उनकी एक 15 वर्षीय सहेली ट्रेन में ही है। जीआरपी के अनुसार, चौथी किशोरी को लखनऊ में उतारा गया। तीनों सहेलियों को जीआरपी ने चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। लाइन के प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि लड़कियों को वन स्टाप सेंटर में रोका गया है। उन्हें बाल समिति के सामने पेश किया जाएगा। संवाद