{"_id":"64f028984ec0b9bf1b0b04f7","slug":"child-thief-kills-eight-month-old-girl-by-slamming-her-at-shahjahanpur-railway-station-2023-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से बच्ची चुराकर भागा युवक, लोगों ने पीछा किया तो पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से बच्ची चुराकर भागा युवक, लोगों ने पीछा किया तो पटककर मार डाला
Thu, 31 Aug 2023 11:21 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:21 AM IST
सार
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के बाहर दंपती अपनी बच्ची के साथ सो रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनकी बच्ची को उठाकर भागने लगा। दंपती ने शोर मचाया तो लोगों ने युवक का पीछा किया। लोगों को पीछा करता देख युवक ने बच्ची को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी दूध की बोतल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बुधवार रात रेलवे स्टेशन के बाहर मां के साथ रही मासूम बच्ची को चुराकर एक युवक भागने लगा। बच्ची को लेकर युवक को भागता देख वहां मौजूद लोगों ने उसका पीछा किया।
विज्ञापन
भीड़ को अपने पीछे देखकर सनकी युवक ने मासूम बच्ची को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- स्कूल में दुष्कर्म की कोशिश: प्रधानाध्यापिका ने शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कमरे में बुलाकर कपड़े फाड़े
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर सो रहे थे दंपती
जानकारी के मुताबिक हरदोई के पिहानी निवासी अशोक और उसकी पत्नी वैशाली रेलवे स्टेशन पर रहते हैं। बुधवार रात रेलवे परिसर के बाहर अपनी बच्ची के साथ दंपती सो रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनकी आठ माह की बेटी प्रीति को उठाकर भागने लगा।बच्ची की मां शोर मचाते हुए पीछा किया
आहट होने पर वैशाली जाग गई। उसने शोर मचाते हुए उसे दौड़ा लिया। इस पर वहां मौजूद लोग आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े। भीड़ को पीछे आता देखकर युवक ने बच्ची को पटक दिया। सिर के बल गिरने से वह घायल हो गई। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना के बाद आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे मानसिक बीमार बता रही है। इधर, बच्ची की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
बच्ची की मां ने बताया कि वह लेटी हुई थी, तभी आरोपी युवक बच्ची को उठाकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने बच्ची के पैर पकड़कर जमीन पर पटक दिया था। इस घटना से मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए थे।
बच्ची की मां ने बताया कि वह लेटी हुई थी, तभी आरोपी युवक बच्ची को उठाकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने बच्ची के पैर पकड़कर जमीन पर पटक दिया था। इस घटना से मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए थे।