फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chief Minister's Matikala Scheme: Loans up to 10 Lakh, 25% Subsidy

मुख्यमंत्री माटीकला योजना: 10 लाख रुपये तक ऋण, 25 फीसदी अनुदान

Thu, 16 Apr 2026 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Matikala Scheme: Loans up to 10 Lakh, 25% Subsidy
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एवं माटीकला बोर्ड ने मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना का उद्देश्य परंपरागत कुम्हारों, कारीगरों, शिल्पियों और उद्यमियों का समग्र विकास करना है। इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियां 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन




जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी शिशुपाल ने बताया कि योजना के तहत अधिकतम 10 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर बैंक 95 फीसदी तक ऋण स्वीकृत करता है। पूंजीगत ऋण पर विभाग की ओर से 25 फीसदी तक की धनराशि अनुदान के रूप में दी जाती है।
विज्ञापन

योजना माटीकला से जुड़े लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके व्यवसाय को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इसमें खिलौना निर्माण, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और सजावटी सामान बनाने के उद्योग शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि इस योजना में केवल व्यक्तिगत इकाइयों की स्थापना को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

योजना के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियां पात्र हैं। आवेदन 30 अप्रैल तक आधिकारिक पोर्टल https://upmatikalaboard.in/ पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं। आवेदन के लिए परियोजना विवरण, शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र (जहां लागू हो) तथा माटीकला से संबंधित प्रशिक्षण या पारंपरिक ज्ञान आवश्यक होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष संख्या 8318374411 पर या जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, शाहजहांपुर में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed