फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chhathha puja

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि के लिए की कामना

Thu, 11 Nov 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
chhathha puja
शाहजहांपुर के खन्नौत नदी तट पर छठ पर्व पर अस्त होते सूर्य की हाथ जोड़कर आराधना करतीं महिलाएं । सं? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। छठ पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने घरों में ठेकुआ बनाया तथा शाम को खन्नौत नदी के घाट पहुंच कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने भजन और लोकगीत गाकर छठ मैया की आराधना की। जिले में रहने वाले बिहार व पूर्वांचल के लोग छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। दूसरे दिन मंगलवार को खरना के बाद शुरू होने वाला 36 घंटे का व्रत बुधवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

बुधवार शाम 5 बजे के बाद खन्नौत नदी के घाट पर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे व बुजुर्ग लोदीपुर स्थित खन्नौत एकत्रित हुए। यहां महिलाओं ने निर्जला व्रत रख नदी में खड़े होकर परंपरानुसार अस्ताचल में जाते सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। व्रतधारियों ने छठ मइया से अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बृहस्पतिवार को कार्तिक शुक्ल सप्तमी को सुबह ही महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोलेंगी और चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन

सिर पर सूप रखकर और गीत गाते पहुंचे श्रद्धालु
महिलाओं ने सूप में ठेकुआ, ईख, केला, सेब, मूली, बिजोरा, नारियल, अमरूद, सिंघाड़ा सहित कई प्रकार के फलों को सूप में सजाया और सूप को सिर पर रखकर गीत गाते हुए लोदीपुर स्थित खन्नौत नदी के घाट पर पहुंचे। पूर्वांचल महासभा की ओर से खन्नौत नदी के घाट को तैयार करवाया गया। नगर निगम की ओर से सफाई व रोशनी की व्यवस्था की गई। यहां महिलाओं ने छठ मैया को समर्पित गीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खन्नौत नदी के घाट पर लगा मेला
खन्नौत नदी के घाट पर पूजा का सामान और चाट-पकौड़ी की दुकानें भी सज गई। इसके साथ ही झूले भी लगे, जिससे मेला जैसा माहौल हो गया। बच्चों ने चाट-पकौड़ी के साथ झूले का आनंद भी लिया।
सेल्फी लेने की रही होड़
छठ पूजा के लिए युवा भी नदी के घाट पर पहुंचे। युवक-युवतियों में पूजा के दौरान अपने परिवार और दोस्तों के साथ मोबाइल से सेल्फी लेने की होड़ देखी गई। सेल्फी लेने के लिए महिलाएं और बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे।
पुलिस बल रहा तैनात
छठ पर्व की पूजा के चलते खन्नौत नदी के घाट और आसपास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया। जाम की समस्या के लिए ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया।
रिलायंस टाउनशिप व कृभको में मनाया छठ
रिलायंस टाउनशिप, कृभको टाउनशिप, हनुमतधाम, पीपप घाट और गर्रा घाट पर भी बुधवार को व्रती महिलाओं ने छठ मइया की पूजा-अर्चना की और डूबते सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया।
ये लोग रहे मौजूद
पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष वेदप्रकाश रावत ने छठ पर्व पर प्रदेश सरकार द्वारा अवकाश घोषित करने पर आभार जताया। इस दौरान अशोक यादव, सतीश चंद्र मिश्रा, त्रिवेणी मिश्रा, सचिन, उपेश, सुबोध, देवेश, ब्रजेश तिवारी, शरद शुक्ला, ऊषा सिंह, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।
नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, दुरुस्त कराई व्यवस्थाएं
लोदीपुर स्थित खन्नौत नदी के घाट पर छठ पूजा को लेकर सफाई आदि की व्यवस्था का नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने नदी के किनारे जेसीबी से जमीन समतल करवाई। सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, संचारी रोगों से बचाव के लिए घाटों व अन्य स्थलों पर एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग का कराने के निर्देश भी दिए।
कार्तिक शुक्ल षष्ठी बुधवार को छठपर्व मनाया गया। डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। बृहस्पतिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। हर वर्ष हमारा परिवार छठ पर्व को धूमधाम से मनाता है। -विनीता
खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ 36 घंटे का व्रत रखा। बुधवार को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-शांति व समृद्धि के लिए सूर्य देव से प्रार्थना की है। बृहस्पतिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। -अलका
बृहस्पतिवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं का 36 घंटे का व्रत समाप्त होगा। व्रती महिलाएं जल और अन्न ग्रहण करेंगी। छठ मइया की पूजा करने से मनोवांछित फल मिलता है। - अनीता
छठ मइया की कृपा से सभी कार्य बिना की रुकावट के होते आ रहे है। उनकी हमेशा कृपा बनी रहे, इसके लिए व्रत रखकर पूजा अर्चना करते हैं। प्रसाद लेकर 36 घंटे का व्रत खोलेंगे। - सपना
छठ पर्व बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। यह हमारा प्रमुख पर्व, जिसको पूरी श्रद्धा के साथ मनाते आ रहे है। नदी के घाट पर विधिविधान से पूजन किया। - नीतू

छठ मइया की उपासना का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के साथ छठ मइया का पूजन भी किया है। उनसे परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। - रेनू श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed