{"_id":"6a230f7d87a5bdc6240f2e41","slug":"chaupal-a-mountain-of-problems-people-forced-to-make-repeated-rounds-even-for-minor-issues-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-175385-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल : समस्याओं का अंबार, छोटे मामले में भी चक्कर लगा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल : समस्याओं का अंबार, छोटे मामले में भी चक्कर लगा रहे लोग
विज्ञापन
कलान के रुकनपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में जनसमस्याएं सुनते एसडीएम। संवाद
- फोटो : संवाद
खुटार। एसडीएम न्यायिक मोहम्मद अवेश की अध्यक्षता में गांव कुइयां और एसडीएम सदानंद सरोज की अध्यक्षता में गांव रुजहाकलां में चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान कई ऐसे लोग भी आए जो अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के निदान के लिए काफी समय से चक्कर लगा रहे थे।
न्याय पंचायत कुइयां के गांवों कुइयां, नवदिया मनकंठ, सरेली, छपाबोझी, ढकना लहिया के ग्रामीण राशनकार्ड, सफाई, नाली संबंधी कई मामले अधिकारियों के सामने लाए। शालिनी देवी ने शौचालय बनवाने, कुइयां के लोगों ने आधे गांव में पानी की आपूर्ति न होने की समस्या बताई।
कुइयां के महेश प्रसाद ने दरवाजे पर पानी भरा होने की शिकायत की। गांव सलनहां रुजहां कलां की चंद्रकला ने दिव्यांग पुत्र विनीत और पुत्रवधू मालती के राशन कार्ड न बनने की शिकायत की। बीडीओ आशीष सिंह, थाना प्रभारी अरविंद कुमार, पूर्ति निरीक्षक पवन सुधाकर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
तिलहर। ढकिया रघा गांव के पंचायत भवन में बीडीओ विजयकांत मिश्रा, नायब तहसीलदार निवेदिता ठाकुर और जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर ने ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण किया गया।
देवकली। पंचायत भवन में नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी से ग्राम प्रधानों ने पानी की टंकी से पानी नहीं मिलने और पाइपलाइन डालने के लिए गलियां खोदकर खराब करने की शिकायत की। कुछ लोगों ने देवकली के कोटेदार के खिलाफ राशन कम देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने की शिकायत की। इस पर कोटेदार ने राशन की दुकान छोड़ने की बात कही। नायब तहसीलदार ने दुकान की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। बीडीओ मनीष दत्त ने सफाई व्यवस्था पर जोर दिया।
कलान। रुकनपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित जन चौपाल में एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने शिकायतें सुनीं। गांव के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में डॉक्टर उपस्थित नहीं मिले। वार्ड बॉय ने बताया कि वह आकस्मिक अवकाश पर है।
खुदागंज। ग्राम पंचायत अकबरपुर के पंचायत भवन में आयोजित चौपाल में एसडीएम जीत सिंह और सीओ इशिका सिंह ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। राशन कार्ड, शौचालय निर्माण, फार्मर रजिस्ट्री आदि से संबंधित शिकायतें ज्यादा आईं।