{"_id":"58a482074f1c1b5833d866e4","slug":"charges-of-bogus-voting-holding-evening-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मतदान के आरोप में पकड़े, शाम को छूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मतदान के आरोप में पकड़े, शाम को छूटे
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
ओसीएफ स्कूल मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। मतदान समाप्त होने के बाद जांच में मामला झूठा पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया। सदर क्षेत्र की रामनगर कालोनी के रहने वाले तीन युवक बुधवार दोपहर बाद ओसीएफ मतदान केंद्र के पास पहुंच गए। इस पर कुछ लोगों ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी। सदर इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि यह लोग रामनगर कालोनी के हैं और ओसीएफ स्कूल मतदान पर कैसे आ गए।पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। हालांकि उन लोगों ने सफाई दी कि वह अपने दोस्त के साथ आ गए। वोट डालने का कोई इरादा नहीं था। पुलिस ने मतदान समाप्त होने के बाद उन्हें छोड़ दिया। वहीं शहबाजनगर रोड पर एक गाड़ी में बैठकर घूम रहे कुछ युवकों को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह लोग बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे थे, इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन