{"_id":"6aad900f3a9b16aef708e6f8","slug":"charged-with-murder-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-185049-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मामूली विवाद में मौसेरे भाइयों व भतीजे पर ग्रामीण की गला दबाकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मामूली विवाद में मौसेरे भाइयों व भतीजे पर ग्रामीण की गला दबाकर हत्या का आरोप
विज्ञापन
गांव सदापुर के रामकृपाल का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
- फोटो : 1
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव सदापुर में मामूली विवाद में रिश्ते के मौसेरे भाइयों और भतीजे पर रामकृपाल (49) की पीटकर और गला दबाकर हत्या का आरोप लगा है। मौके पर मौत होने के बावजूद पुलिस ने रामकृपाल की पत्नी सुषमा देवी की ओर से चार लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हेड इंजरी आया है।
गांव सदापुर के सोबरन और उसके भाई शिवसरन उर्फ चन्ने ने डेढ़ वर्ष पहले अपने पेड़ बेचे थे। पेड़ बिक्री के रुपये भाइयों ने आपस में बांट लिए। शुक्रवार दोपहर कई लोग गांव के प्राथमिक स्कूल के पास पेड़ के नीचे बैठे थे। इस दौरान सोबरन के रिश्ते के मौसेरे भाई गांव के ही ओमप्रकाश ने सोबरन से कहा कि पेड़ बिक्री से मिले रुपये शिवसरन ने शराब में उड़ा दिए हैं।
इस बीच शिवसरन भी मौके पर पहुंचा तो सोबरन से उससे कहा कि ओमप्रकाश पेड़ बिक्री से मिले रुपये शराब में उड़ाने की बात कह रहे हैं। इसको लेकर ओमप्रकाश, सोबरन और शिवसरन के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बड़ी कि सोबरन और शिवसरन मिलकर ओमप्रकाश को पीटने लगे।
विज्ञापन
ओमप्रकाश को पिटता देख भाई रामकृपाल मौके पर पहुंचे और बीचबचाव का प्रयास किया तो सोबरन, चन्ने, सोबरन के एक और भाई अहिबरन और पुत्र संजय ने रामकृपाल को भी पीट दिया। आरोप है कि सोबरन ने रामकृपाल की गर्दन अपनी बगल में दबा ली और काफी देर तक नहीं छोड़ा। रामकृपाल बेहोश होकर गिर पड़े। ओमप्रकाश के अनुसार इससे उनके भाई की माैके पर ही मौत हो गई।
उधर एक अन्य मामले में जांच के लिए थाने से दो सिपाही गांव पहुंचे। झगड़े की जानकारी पाकर सिपाही मौके पर पहुंचे और रामकृपाल को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर रामकृपाल को मृत घोषित कर दिया गया। रामकृपाल की पत्नी सुषमा देवी की ओर से सोबरन, चन्ने, अहिबरन, संजय के खिलाफ पति की गला दबाकर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सीएचसी के मेडिकल ऑफीसर डाॅ. सुशील कुमार ने बताया कि रामकृपाल को मृत हालत में सीएचसी लाया गया था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।
--
भाई को नहीं बचा पाने का अफसोस
ओमप्रकाश को अपने भाई रामकृपाल को नहीं बचा पाने का अफसोस है। ओमप्रकाश ने बताया कि उसके साथ मारपीट होने पर भाई रामकृपाल से नहीं रहा गया और वह आकर बचाने लगे। आरोप लगाया कि सोबरन ने रामकृपाल की गर्दन बगल में दबा ली। सोबरन के तीन भाई और एक पुत्र के होने के कारण वह कोशिश करने के बाद भी भाई को नहीं बचा सके। सोबरन के छोड़ने पर उनके भाई रामकृपाल गिर गए, देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी।
--
मजदूरी से होता था परिवार का गुजारा
रामकृपाल के घर पत्नी सुषमा देवी, पुत्र रामकिशोर, रामऔतार हैं। पुत्राें की शादी नहीं हुई है। रामकृपाल पुत्रों के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार की गुजर करते थे। आरोपी भी थोड़ी खेती और मजदूरी कर गुजर करते हैं। पुलिस ने शिवसरन और सोबरन को हिरासत में लिया है, दोनों से पूछताछ की जा रही है।
--
लकड़ी के रुपयों के विवाद में सदापुर में दोपहर दो बजे रामकृपाल के बेहोश होने की सूचना मिली थी, बाद में उसकी मौत हो गई। कोई बाहरी चोट नहीं मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-दीक्षा भंवरे अरुण, एसपी ग्रामीण

गांव सदापुर के रामकृपाल का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन- फोटो : 1