फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Challan against the accused of conversion on the suspicion of breach of peace, investigation of bank accounts and call details

Shahjahanpur News: धर्मांतरण के आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान, बैंक खातों व कॉल डिटेल की जांच

Tue, 29 Jul 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Challan against the accused of conversion on the suspicion of breach of peace, investigation of bank accounts and call details
निगोही पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: मीडिया सेल - फोटो : 1
शाहजहांपुर। खुटार और निगोही में प्रार्थना सभा के दौरान हंगामे के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों का चालान कर दिया है। सिंधौली में प्रार्थना सभा कराने के आरोपी दंपती के खाते में लाखों रुपये की फंडिंग का मामला सामने आने के बाद पुलिस खुटार और निगोही के प्रकरण में भी इसी एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


खुटार। गांव कुभियां माफी में धर्मांतरण का प्रयास कराने के आरोप में नामजद हरिश्चंद्र और उनके पुत्र शैलेश का पुलिस ने शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन


गांव कुभियां माफी में हरिश्चंद्र के खेत में बने प्रार्थना हॉल में रविवार को सत्संग के नाम पर 30 से 40 महिला पुरुष एकत्र हुए थे। इस दौरान हिंदूवादी संगठनों ने मौके पर पहुंचकर प्रार्थना की आड़ में लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। विवाद होने पर पहुंची पुलिस की निजी कार को प्रार्थना में शामिल महिलाओं ने घेर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने धर्मांतरण के लिए उकसाने के आरोप में हरश्चिंद्र और उसके पुत्र शैलेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि पिता-पुत्र का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। दोनों के बैंक खाते की जांच कराई जाएगी। अन्य आरोपों पर भी जांच होगी। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--





निगोही में हुए हंगामे में भी दो लोगों का चालान
शाहजहांपुर। निगोही के चेना रूरिया में चल रही ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा के दौरान रविवार को हुए हंगामे के बाद सोमवार को पुलिस ने गांव में ही चेना रूरिया गांव के हेमराज व अल्हादादपुर गांव के ओमपाल गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चालान किया गया है।

हेमराज मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करता था। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। करीब दस साल पूर्व ईसाई धर्म से जुड़ने के बाद हेमराज की आर्थिक स्थिति मजबूत होती चली गई। वह कोई काम नहीं करता था। दिनभर बाइक से इधर-उधर घूमता रहता था। रविवार को उसके घर पर प्रार्थना सभा होती थी। इसमें काफी लोग पहुंचने लगे थे।

रविवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर गए। उनका आरोप था कि सत्संग में शामिल 30-40 महिलाओं और पुरुषों ने उनपर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया। देर रात पुलिस ने जिलाध्यक्ष की ओर से हेमराज, ओमपाल, लौंगश्री और लाडली को नामजद किया था।


आरोप लगाया कि भोले-भाले लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। वरिष्ठ उप-निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान किया गया है। बैंक व कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। फंडिंग के विषय में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed