{"_id":"65aae60cd86785a7960e2c47","slug":"chairman-and-mla-again-face-to-face-complaint-to-cm-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-11963-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चेयरमैन और विधायक फिर आमने-सामने, सीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चेयरमैन और विधायक फिर आमने-सामने, सीएम से शिकायत
Sat, 20 Jan 2024 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर पंचायत निगोही के अध्यक्ष मनोज वर्मा और विधायक सलोना कुशवाहा एक बार फिर आमने-सामने आ गए। मनोज वर्मा ने सभासदों के हस्ताक्षर वाला पत्र मुख्यमंत्री को भेजकर विधायक पर कार्यों में अवरोध पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने सभासदों के साथ हड़ताल करने की भी बात कही।
सीएम को भेजे पत्र में चेयरमैन मनोज वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प किए जाने और स्कूलों के नए भवन में सुविधाएं देने के लिए काम शुरू कराया। आरोप है कि नगर पंचायत के कार्यों को लेकर क्षेत्र की विधायक को आपत्ति होने लगी। वे कमियां निकालकर कार्यस्थलों पर जाकर ठेकेदारों पर दबाव बना रही हैं। घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत भी की थी। विधायक, उनके भाइयों और साथियों के इस कृत्य के चलते ठेकेदारों ने काम रोक दिया। पत्र में सीएम से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि हस्तक्षेप न रुकने पर अध्यक्ष और सभासद हड़ताल पर बैठने के लिए विवश होंगे। पत्र पर सभासद संध्या सिह, रामबेटी, कुसुमा, गिरंदपाल, अनुज कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।
-- -- -- -- -- -
उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में विकास कार्य हैं। क्षेत्र के लोग भी विकास चाहते हैं। उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। आरोपों का कोई साक्ष्य भी अध्यक्ष के पास नहीं होगा।
विज्ञापन
सलोना कुशवाहा, तिलहर विधायक