{"_id":"5a6a36d74f1c1b4e588b4d3e","slug":"celebration-on-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबे युवा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
republic day
नगर में गणतंत्र दिवस का जश्न शुरू हो गया। एक ओर जहां गांधी भवन में अमर रहे गणतंत्र हमारा शीर्षकीय कार्यक्रम आयोजित कर अमर शहीदों और महापुरुषों का स्मरण किया गया, वहीं दूसरी ओर सायंकालीन सत्र में उन सांस्कृतिक टीमों का प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया, जिनको 26 जनवरी यानी आज होने वाले प्रमुख समारोह में शामिल किया जाएगा।
सामाजिक और व्यवसायिक संस्था जय भारत के तत्वावधान में गांधी भवन में अमर रहे गणतंत्र हमारा नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लीड कांवेंट, गुरु नानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल, ग्लोबल इंटरनेशनल, एससीएस पब्लिक स्कूल, आर्य महिला इंटर कॉलेज, डान एंड डोना आदि स्कूलों की टीमों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। इस बीच संस्थाध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल ने भारतीय संविधान पर आधारित क्विज कराई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया। आयुष अग्रवाल के संचालन में हुए समारोह में डॉ. मयंक भूषण पांडेय, चंद्रवीर गंगू, अंशु गुप्ता, पुष्पा गौतम, डॉ. अंबुज श्रीवास्तव आदि का योगदान रहा।
द्वितीय सत्र में गांधी भवन में हुए युवक बिरादरी के आयोजन में 26 जनवरी को होने वाले समारोह के लिए टीमों का चयन किया गया। इस दौरान आर्य महिला इंटर कॉलेज, हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज, सेंट बिलाल स्कूल, न्यू रॉयल माउंटेन एकेडमी, ताल डांस इंस्टीट्यूट, लीड कांवेंट, बचपन स्कूल, मदरता अत्तारिया की सांस्कृतिक टीमों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया। मुख्य समारोह गणतंत्र दिवस पर शाम चार बजे होगा। टीमों के चयन में पवन सिंह, डॉ. इंदु अजनबी, नितेश गुप्ता, डॉ. स्वप्निल यादव, निकहत परवीन आदि का योगदान रहा।