{"_id":"5f63b6728ebc3e982502fb26","slug":"celebration-of-vishwakarma-jayanti-shahjahanpur-news-bly4201951193","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा से मनी विश्वकर्मा जयंती, हवन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा से मनी विश्वकर्मा जयंती, हवन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने हवन पूजन कर भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर भंडारा कर प्रसाद बांटा। वहीं, फैक्टरियों, कारखानों और मिलों में भी मशीनों और औजारों की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
लोहारों वाले चौराहे समीप विश्वकर्मा चौक पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने चौक का सौंदर्यीकरण कराकर विश्वकर्मा भगवान का भव्य मंदिर बनवाने का भी ऐलान किया। पूजन में प्रदीप विश्वकर्मा, अनूप कुमार शर्मा, अशोक शर्मा, मनोज शर्मा, अंकित चौहान, शक्ति शर्मा, रवि शर्मा, रविंद्र शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, अनिल शर्मा, नंदू शर्मा, उज्ज्वल शर्मा, कंचन शर्मा आदि शामिल रहे।
रोजा क्षेत्र में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। जगह-जगह हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। रोजा सेक्शन इंजीनियर कार्यालय, रेल पथ निरीक्षक कार्यालय, ओवरहेड इलेक्ट्रिक कार्यालय, आईटीआई, श्रीराम फ्लोर मिल, एमसी फ्लोर मिल, रोजा पॉवर केविन, सिग्नल एंड दूरसंचार संकेत कार्यालय, कैरिज एंड वैगन निरीक्षक कार्यालय, गन्ना शोध परिषद, कृषि विभाग कार्यालय, जी कंपनी डीजल शेड कार्यालय, बालाजी राइस मिल, गर्ग राइस मिल, शिव शक्ति राइस मिल, रोजा पॉवर हाउस आदि जगह विश्वकर्मा जयंती पर हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अनिल कुमार, नीरज विद्यार्थी, अरुण कुमार सक्सेना, जितेंद्र कुमार, विक्की, रामचंद्र सिंघल, बलराम, भाईलाल रामवीर आदि लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
उधर, कृभको फर्टिलाइजर पिपरोला में भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। फैक्टरी के प्रबंध निदेशक रवि कुमार चोपड़ा ने अन्य अधिकारियों एससी गौड़, ऋषि श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, हितेेश कुलश्रेष्ठ, इंद्रमणि मिश्रा, ओमकार आनंद, विशंभर मिश्रा आदि के साथ हवन पूजन कर सभी की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसी तरह राजकीय पॉलिटेक्निक, आर्डनेंस क्लोदिंग फैक्टरी, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, एनटीआई समेत अन्य संस्थानों में भी विश्वकर्मा जयंती पर आयोजन किए गए और मशीनों तथा औजारों की पूजा कर सुख-संपन्नता की कामना की गई।