फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Celebrated Vishwakarma's birth anniversary by worshiping havan and machines.

Shahjahanpur News: हवन व मशीनों का पूजन कर मनाई विश्वकर्मा की जयंती

Mon, 18 Sep 2023 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Vishwakarma's birth anniversary by worshiping havan and machines.
शाहजहांपुर के राजकीय औद्योगिक संस्थान में हवन-पूजन करते ​शिक्षक व स्टाफ
शाहजहांपुर। विश्वकर्मा पूजा समिति की ओर से विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। सभी ने यंत्रों की पूजा-अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


विश्वकर्मा मंदिर हनुमत धाम पर श्री ककुहास पांचाल ब्राह्मण सभा की ओर से विश्वकर्मा यज्ञ कराया गया। इस दौरान अस्त्र-शस्त्र और हवन पूजन के साथ लोगों को प्रसाद बांटा गया। कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार और अखिल भारतीय शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि प्रत्येक भारतीय उत्सव, अनुष्ठान या पर्व के पीछे कोई न कोई अभिप्रेरणात्मक मनोवैज्ञानिक संदेश निहित होता है। इस मौके पर सुनील विश्वकर्मा, राधेलाल, धीरज, अमित, आकाश, प्रदीप, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, सपा के मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया गया। जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक राजेश यादव, रणंजय सिंह, उपेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हुआ मशीनों का पूजन
शाहजहांपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विश्वकर्मा दिवस पर सभी कार्यशालाओं में मशीनों की पूजा की गई। मोटर मैकेनिक कार्यशाला में हवन-पूजन हुआ। इस मौके पर सोमिंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, बीपी सिंह, शरदवीर सिंह, गौरव शर्मा, राजकुमार, विशाल गंगवार, रवि प्रकाश, ब्रजेश गंगवार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद


बजाज चीनी मिल में भी हुई आयोजन

बंडा। गांव मकसूदापुर स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया गया। चीनी मिल परिसर स्थित मंदिर के पुजारी रामनिवास मिश्रा ने कार्यशाला में पूजा संपन्न कराई। मिल के प्रधान प्रबंधक इंजीनियरिंग कुलदीप त्यागी ने मशीनों की पूजा की।
यज्ञ में मिल के यूनिट हेड रनवीर खोकर, पवन गुप्ता, मोहम्मद फरहान, प्रदीप मिश्रा, उपदेश गुप्ता, बृजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
बंडा। विश्वकर्मा जयंती पर बाबा चरनदास काॅलोनी में बने विश्वकर्मा मंदिर पर हवन और पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भंडारा कराया गया। डॉ. महेश योगी, अयोध्या प्रसाद शर्मा, मनसुख लाल शर्मा, वीरपाल शर्मा, रामदीन शर्मा, दिनेश शर्मा आदि का योगदान रहा। संवाद

विश्वकर्मा मंदिर पर हुआ हवन
पुवायां। कृपाल आश्रम के निकट जेवां रोड स्थित भगवान विश्वकर्मा के निर्माणाधीन मंदिर पर भी हवन पूजन कर लोक कल्याण की कामना की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। संवाद





एकलव्य सेना व कश्यप स्वाभिमान संगठन ने किया आयोजन



शाहजहांपुर। एकलव्य सेना एवं कश्यप स्वाभिमान संगठन की ओर से कटिया टोला में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर पूजन किया गया। इस बीच शिवनंदन सागर ने कहा कि आर्थिक विकास में तकनीकी विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार कश्यप ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा देवताओं के शिल्पकार यानी इंजीनियर हैं। देवी-देवताओं के भवन, महल, रथ, हथियारों का निर्माण विश्वकर्ता ही करते हैं। इस मौके पर मदनलाल, गंगा, अंजू, प्रीति त्रिवेदी, पूजा, विनय कनौजिया, हरीश सिंह, संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद







असंगठित मजदूर यूनियन ने किया हवन-पूजन

शाहजहांपुर। असंगठित मजदूर यूनियन की ओर से मोहल्ला दिलाजाक स्थित लॉन में पं. विश्वमोहन ने हवन-पूजन करवाया। इस मौके पर प्रदेश कार्यालय मंत्री शांति स्वरूप शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजन मिश्रा, प्रदीप कुमार, शिवशंकर, बालकराम गुप्ता, नरेश, प्रदीप, धर्मवीर राठौर, विनोद, राधेश्याम गुप्ता, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद






फोटो - 30



सीएचसी पर लगा रक्तदान शिविर



तिलहर। आयुष्मान भव अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज की ओर से सीएचसी पर रक्तदान शिविर लगाया गया। उद्घाटन विधायक सलोना कुशवाहा ने फीता काटकर किया। इसके बाद विधायक समेत 24 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें ब्लॉक प्रमुख पति वरुण यादव, सीएचसी प्रभारी डॉ. आलोक जायसवाल, बारिस अली, ललित यादव, प्रशांत प्रताप सिंह, हरिओम, अतुल कुमार, इंद्रभान, अजय कुमार, जीशान अली, यावर, संध्या, अनूप, प्रिंस, अरशद आदि शामिल रहे। संवाद







सपाइयों ने मनाई विश्वकर्मा जयंती



कांट। समाजवादी पार्टी के 136 ददरौल विधानसभा कार्यालय विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह यादव व पार्टी कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में में भाजपा को उखाड़कर फेंकने का संकल्प लिया। इस मौके पवर अनवर शादाब, धरमवीर यादव, शावेज अली, सरदार जसपाल सिंह, लईक अहमद शाह, रामकुमार गौतम, सर्वेश वर्मा, मोहम्मद शाकिब आदि मौजूद रहे। संवाद







किसान सहकारी चीनी मिल में हुआ हवन-पूजन

तिलहर। किसान सहकारी चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक जंग बहादुर यादव ने पं. रामजी शास्त्री के सानिध्य में हवन-पूजन किया। उसके बाद भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारी गई। मिल के अधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा से मिल की मशीनरी के सही संचालन के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर चीफ इंजीनियर महेंद्र यादव, चीफ केमिस्ट राम लखन प्रजापति, सिविल अभियंता मोहित जायसवाल, विकास बाबू शर्मा, नितिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद











भगवान विश्वकर्मा का चित्र देकर किया सम्मान

कलान। पाइप कॉलोनी में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव डॉ. मोहित शर्मा ने कई लोगों को भगवान विश्वकर्मा के चित्र को स्मृति चिह्न के रूप में देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रजत शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, डाॅ. वेदप्रकाश शर्मा, रक्षपाल शर्मा, रजत शर्मा, सुरेश शर्मा, धनवीर शर्मा, अवनीश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर के राजकीय औद्योगिक संस्थान में हवन-पूजन करते शिक्षक व स्टाफ

शाहजहांपुर के राजकीय औद्योगिक संस्थान में हवन-पूजन करते शिक्षक व स्टाफ

शाहजहांपुर के राजकीय औद्योगिक संस्थान में हवन-पूजन करते शिक्षक व स्टाफ

शाहजहांपुर के राजकीय औद्योगिक संस्थान में हवन-पूजन करते शिक्षक व स्टाफ

शाहजहांपुर के राजकीय औद्योगिक संस्थान में हवन-पूजन करते शिक्षक व स्टाफ

शाहजहांपुर के राजकीय औद्योगिक संस्थान में हवन-पूजन करते शिक्षक व स्टाफ

शाहजहांपुर के राजकीय औद्योगिक संस्थान में हवन-पूजन करते शिक्षक व स्टाफ

शाहजहांपुर के राजकीय औद्योगिक संस्थान में हवन-पूजन करते शिक्षक व स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed