{"_id":"614b8b308ebc3e09081df62f","slug":"celebrated-the-anniversary-shahjahanpur-news-bly460532751","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा और खुटार में मनाई गई संत सुखदेव सिंह महाराज की बरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंडा और खुटार में मनाई गई संत सुखदेव सिंह महाराज की बरसी
विज्ञापन
महोलिया गुरुद्वारे में सजा गुरु जी का दीवान। संवाद
- फोटो : POWAYAN
खुटार/बंडा। खुटार के महोलिया गुरुद्वारा और बंडा के गोविंदगढ़ गुरुद्वारे में संत बाबा सुखदेव सिंह महाराज की बरसी श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस दौरान रागी जत्थों और कथावाचकों ने लोगों से कुरीतियां त्यागने और संतों के बताए रास्ते पर चलने की अपील की।
खुटार के गांव महोलिया वीरान गुरुद्वारे में पंजाब से आए बलजीत सिंह, हरजिंदर सिंह शज, पलविंदर सिंह, रतन सिंह और महोलिया के जीत सिंह आदि रागी जत्थों ने गुरु महिमा का गुणगान किया और उनके बलिदान के बारे में बताया। तमाम संगत ने गुरु जी के दीवान पर मत्था टेक कर और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह से शाम तक गुरुद्वारा परिसर में लंगर चलता रहा।
इधर, बंडा के गांव इंदलपुर के पास बने गोविंदगढ़ साहिब गुरुद्वारे में भी संत सुखदेव जी की बरसी मनाई गई। पंजाब से आए रागी जत्थों ने संत महिमा का बखान कर संगत को निहाल कर दिया। संचालन ज्ञानी गुरुमेज सिंह ने किया। लंगर का आयोजन भी किया। मनजीत सिंह, हरजीत सिंह, गुलजार सिंह, लखबीर सिंह, प्यारा सिंह, रेशम सिंह, मलकीत सिंह, तरसेम सिंह, अनुज सिंह आदि मौजूद रहे।