फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CBSE Sports Meet colorful debut

सीबीएसई स्पोर्ट्स मीट का रंगारंग आगाज

Thu, 05 Nov 2015 08:06 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 05 Nov 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
CBSE Sports Meet colorful debut
माधवराव सिंधिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई स्पोर्ट्स मीट-2015 का आगाज हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीडीओ पुलकित खरे ने किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उद्घाटन के बाद खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में जिले में सीबीएसई बोर्ड से संचालित अधिकांश स्कूलों ने सहभागिता की। सुबह मुख्य अतिथि सीडीओ पुलकित खरे, विशिष्ट अतिथि दून इंटर कॉलेज पलिया के प्रबंधक जगत चौधरी, जसमेल सिंह आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर समारोह आरंभ करने की घोषणा की। हेड ब्वॉय ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। इसके बाद हुई अंडर-19 लंबी कूद में सिंधिया स्कूल के मो. लवी ने प्रथम और राज कमल ने द्वितीय तथा मारवाह स्कूल के इकबाल सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में गोल्डन फ्लावर की स्नेह दीप कौर ने प्रथम और बलजिंदर कौर ने द्वितीय, सिंधिया स्कूल की नवनीत कौर ने तृतीय, अंडर-14 बालिका वर्ग में भी गोल्डन फ्लावर स्कूल का दबदबा रहा। इस स्कूल की अमन प्रीत कौर ने प्रथम और वाहप्रीत कौर ने द्वितीय, सिंधिया स्कूल की नवनीत कौर ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

इसके बाद हुई अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गोल्डन फ्लावर की हरप्रीत कौर ने प्रथम, सिमरनजीत कौर ने द्वितीय और प्रज्ञा मिश्रा ने तृतीय, अंडर-19 वर्ग में गोल्डन फ्लावर की रमनप्रीत कौर ने प्रथम, सिंधिया स्कूल ककी अनपायनी गुप्ता ने द्वितीय और डान एंड डोना की महिमा ने तृतीय स्थान पाया। निर्णायक मंडल में प्रियंका मिश्रा, संजीव, वैभव श्रीवास्तव, डॉ. आशीष दुबे, सईद बेग, सौरभ सक्सेना, मनीराम पाल आदि शामिल रहे। प्रबंधक मून जौहरी ने आभार व्यक्त किया। उद्घाटन अवसर पर मेजबान स्कूल के नील जौहरी, अर्चना जौहरी, प्रधानाचार्य मीरा भाटिया, उप प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed