फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cattle downline traffic in front of goods train disrupted

मालगाड़ी से मवेशी टकराने से डाउन लाइन पर यातायात हुआ बाधित

Tue, 02 Aug 2022 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Cattle downline traffic in front of goods train disrupted
रोजा में स्टार्टर सिग्नल को सही करते कर्मचारी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोजा रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी के सामने अचानक से दो संरक्षित पशु आ गए। इंजन की टक्कर लगने से दोनों मर गए। इस दौरान करीब 30 मिनट तक डाउनलाइन का रेल यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब दस बजे मुरादाबाद से लखनऊ की ओर मालगाड़ी जा रही थी। रोजा स्टेशन के पास अचानक से दो पशु ट्रैक पर आ गए। मालगाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण लोको पायलट को ब्रेक लगाने का मौका नहीं मिल सका। टक्कर लगने से पशु दूर जा गिरे। इसके बाद चालक ने कंट्रोल को सूचना दी। गाड़ी को कुछ आगे ले जाकर इंजन चेक किया। कंट्रोल के आदेश पर डाउनलाइन की मालगाड़ियों को शाहजहांपुर, बंथरा आदि में रोक दिया गया। इस बीच रेलवे कर्मचारियों ने पहुंचकर पशुओं को ट्रैक से हटाया। तब ट्रेन का संचालन शुरू हो सका। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि मालगाड़ी की टक्कर लगने से दो पशु मर गए हैं। हादसे से रेल यातायात पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

---------
मालगाड़ी के खुले डाले से टकराकर स्टार्टर सिग्नल टूटा
शाहजहांपुर। रोजा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर लगा स्टार्टर सिग्नल देर रात मालगाड़ी के खुले डाले की टक्कर लगने से टूट गया। गनीमत यह रही कि सिग्नल टूटकर दूसरी लाइन पर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद शाम तक ट्रेनों को धीमी गति से चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालगाड़ी के वैगन का डाला खुला रहा गया था। मालगाड़ी चलने पर इससे टकराकर स्टार्टर सिग्नल टूट गया। इसकी जानकारी पावर केबिन और कंट्रोल को दी गई। कंट्रोल के आदेश पर दो नंबर लाइन से गुजरने वाली डाउनलाइन की ट्रेनों को मेमो देकर चलाया गया। रात में अचानक से सिग्नल बंद होने से लोको पायलट भी भ्रमित हो गए।

वॉकी-टॉकी से पावर केबन पर संपर्क साधा। लिखित आदेश के बाद ही ट्रेनों को चलाया गया। पूरे दिन मेमो के सहारे से ट्रेनों का संचालन किया गया। शाम को सिग्नल सही किया जा सका। सीनियर सेक्शन इंजीनियर एचआर राव ने बताया कि सिग्नल की कीमत करीब 25 हजार रुपये है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed