{"_id":"60a57e878c297965227ca7c1","slug":"cattle-came-in-front-of-saptakranti-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्तक्रांति एक्सप्रेस के सामने आया मवेशी, इंजन में फंसे अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्तक्रांति एक्सप्रेस के सामने आया मवेशी, इंजन में फंसे अवशेष
Thu, 20 May 2021 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 20 May 2021 02:39 AM IST
सार
मवेशी के अवशेष इंजन में फंसने पर चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आनंद विहार से मुजफ्फरपुर को जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गई। मवेशी के अवशेष इंजन में फंसने पर चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। कंट्रोल रूम के आदेश पर रोजा से पहुंचे कर्मचारियों ने ट्रैक को साफ किया। ट्रेन दो मिनट के लिए रुकने के बाद रवाना हो गई।
विज्ञापन
बुधवार को 02548 सप्तक्रांति एक्सप्रेस रात 8:20 बजे रेलवे क्रॉसिंग नंबर 316 निकट मठिया कॉलोनी पहुंची। तभी ट्रैक पर कुछ मवेशी आ गए। इनमें से एक मवेशी ट्रेन के इंजन से टकराकर अपलाइन पर जा गिरा। जबकि उसके अवशेष इंजन में फंस गए। यह देखकर चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और मवेशी के अवशेषों को इंजन से निकाला। इसके साथ ही कंट्रोल को सूचना दी।
विज्ञापन
मवेशी के अवशेष निकाले जाने के बाद चालक ट्रेन को लेकर रवाना हो गया। वहीं अपलाइन पर मवेशी को हटवाया गया और ट्रैक पर आने वाली ट्रेनों को कॉशन देकर गुजारा गया। रोजा के स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि ट्रेन से मवेशी टकराने की सूचना पर कर्मचारियों को भेजकर ट्रैक साफ करवा दिया गया है। रेल यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन