फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case registered against two youths for taking away a married woman.

Shahjahanpur News: विवाहिता को ले जाने के मामले में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 30 Aug 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Case registered against two youths for taking away a married woman.
खुटार के गांव महोलिया वीरान में पेड़ से बंधा युवक। स्रोत : वीडियो ग्रैब
खुटार (शाहजहांपुर)। विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पेड़ से बांध दिया, जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। बाद में पुलिस के पहुंचने पर पेड़ से बंधा युवक भी थाने से भाग गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 28 अगस्त को लखीमपुर खीरी के पलिया थाना क्षेत्र के सुमेरनगर निवासी सोनू और इब्राहिमपुर निवासी राधे उनकी बहू को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने लगे। गांव के बाहर परिचितों ने विवाहिता को दोनों युवकों के साथ देखा तो परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो राधे भाग निकला, जबकि लोगों ने सोनू को पकड़कर पेड़ से बांध दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस सोनू को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान सोनू पुलिस और परिजनों को चकमा देकर थाने से भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed