फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case Registered Against Three, Including Wife, for Abetting Suicide

Shahjahanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने पर पत्नी समेत तीन पर रिपोर्ट

Mon, 18 May 2026 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Case Registered Against Three, Including Wife, for Abetting Suicide
शाहजहांपुर। थाना गढि़यारंगीन क्षेत्र के गांव मेघटा निवासी रामनाथ ने थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि बेटे अशोक कुमार उर्फ गुड्डू की शादी छह वर्ष पूर्व थाना सदर बाजार क्षेत्र के श्यामतगंज गौटिया निवासी कोमल के साथ की थी। बहू करीब पांच माह से अपने मायके में शादी का सारा जेवर लेकर रह रही थी। बेटा कई बार बहू को बुलाने गया, लेकिन वह नहीं आई। बेटे को गालियां देकर भगा दिया।
विज्ञापन

15 मई को बेटा फिर बहू की विदा कराने गया। बेटे को उसकी पत्नी कोमल, सास रामवती, साले प्रमोद ने मिलकर गालियां दीं और आत्महत्या के लिए उकसाया। इसके बाद तीनों से तंग आकर बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed