फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case filed against three including UTA district president for demanding extortion

Shahjahanpur News: यूटा जिलाध्यक्ष समेत तीन पर रंगदारी मांगने का मुकदमा

Wed, 13 Nov 2024 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three including UTA district president for demanding extortion
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी ईशपाल सिंह ने यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जिलाध्यक्ष समेत तीन लोगों पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ईशपाल सिंह ने सदर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि छह नवंबर की शाम को भावलखेड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ददिउरा में कार्यरत सहायक अध्यापक विनीत गंगवार उन्हें बीएसए आफिस में मिले। उन्होंने कहा कि दो अध्यापिकाओं ने लिखित में यूटा के जिलाध्यक्ष होने के नाते उनसे शिकायत की है।
विज्ञापन

आरोप है कि विनीत ने 50 हजार रुपये मांगे और इन्कार करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। बीएसए की बैठक में जाने के चलते उस समय तो बात को टालते हुए चले गए। ईशपाल ने पुलिस को बताया कि रात में करीब आठ बजे फिर से विनीत ने फोन कर रौब दिखाते हुए रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं से आरोप लगवाने की धमकी दी। उसके बाद विनीत ने साजिश के तहत झूठे कागजात सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत विनीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना को शुरू कर दिया है।

-
दो शिक्षिकाओं ने परेशान करने का आरोप लगाते हुए संगठन से शिकायत की थी। शिकायत करने के बावजूद बीएसए ने संज्ञान नहीं लिया। तब हमने ईशपाल को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने हमें धमकाया था। सदर थाने में भी हमारा पक्ष नहीं सुना गया। मुकदमा वापस नहीं होने पर शिक्षक आंदोलन को बाध्य होंगे।
- विनीत गंगवार, अध्यक्ष यूटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed