फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Carts frozen again on the road, goods of shops

हटवाए ठेले और दुकानों का सामान फिर सड़क पर आया

Wed, 18 May 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Carts frozen again on the road, goods of shops
सदर बाजार में सड़क पर खड़ी कार व ई-रिक्शा - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर में सदर बाजार चौराहा से बहादुर गंज तक और निशात से कटिया टोला होकर बहादुरगंज मार्ग पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाए थे। जाम से निजात दिलाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में नगर निगम के प्रवर्तन दल ने ठेले वाले और दुकानों के आगे रखा सामान हटाया था। लेकिन इन मार्गों पर फिर से ठेले और दुकानों का सामान सड़क पर आ गया है। इसके साथ ही सड़क पर ही वाहन खड़े होते हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में शाम को सदर बाजार चौराहा से बहादुरगंज तक सड़क पर खड़े ठेले वालों को हटाने के साथ ही दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया गया था। लेकिन मंगलवार को इस मार्ग पर फिर से वही स्थिति देेखने को मिली सड़क ही फल और जूस वाले ठेला लेकर खड़े नजर आए, तो दुकानदारों द्वारा अपने सामान को चबूतरे के आगे सड़क पर तक रखा हुआ था।
विज्ञापन

यही हाल निशात से कटिया टोला होकर बहादुरगंज को जाने वाले मार्ग पर भी था। इस मार्ग पर नगर निगम के प्रवर्तन दल ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क को खाली करवाया था। मगर मंगलवार को फिर से क्रॉकरी के विक्रेताओं ने बड़े-बड़े गत्तों को सड़क पर ही रख रखा था। नमकीन विक्रेताओं ने चबूतरे के आगे सड़क पर काउंटर लगाकर दुकान सजा रखी थी। बहादुरगंज में हैंडलूम का सामान दुकानों के बाहर सड़क तक रखा मिला। सब्जी व फल वाले भी सड़क पर ही ठेला लगाए खड़े थे। जिससे शाम के समय भीड़भाड़ बढ़ने पर जाम की समस्या खड़ी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क से अतिक्रमण को हटवाया गया था। साथ ही चेतावनी दी गई दोबारा सामान रखा मिलने पर जब्त कर लिया जाएगा। अगर ऐसा मिला सामान को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। आगे भी अमिक्रमण को हटवाया जाएगा। - अंगद गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed