फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Carrying a cat in Triveni Express proved costly

Shahjahanpur News: त्रिवेणी एक्सप्रेस में बिल्ली को ले जाना पड़ा भारी

Thu, 24 Jul 2025 10:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Carrying a cat in Triveni Express proved costly
शाहजहांपुर। शक्तिनगर से टनकपुर जाने वाली 15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्री के साथ बिल्ली ने सफर किया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पकड़े जाने पर यात्री से बिल्ली का टिकट मांगा तो उसने हाथ खड़े कर दिए। सीआईटी ने 525 रुपये किराया वसूला है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के एक मोहल्ले का रहने वाला युवक लखनऊ गया था। वहां रिश्तेदारी में उन्हें बिल्ली पसंद आ गई। पालने के उद्देश्य से लेकर बृहस्पतिवार को अप लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हो गए। पूर्वाह्न 11:12 बजे ट्रेन लाइन नंबर तीन पर आकर रुकी तो चेकिंग स्टाफ ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बने अपने कार्यालय के सामने चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन

ओवरब्रिज से होकर यात्री गुजरा तो चेकिंग स्टाफ ने रोक लिया। युवक ने अपना जनरल बोगी का टिकट तो दिखा दिया, लेकिन बिल्ली के टिकट पर हाथ खड़े कर दिए। सीआईटी केके यादव ने बताया कि युवक को नियम बताकर 525 रुपये किराया और जुर्माने के रूप में वसूल कर रसीद बनाकर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुकिंग कराकर लाते तो देने होते मात्र 85 रुपये
रेलवे के अफसरों के अनुसार, बिल्ली को बिना टिकट सफर करने पर 525 रुपये चार्ज किए गए हैं। बिल्ली को बुकिंग कराकर लाने पर मात्र 85 रुपये ही देने पड़ते। इसके लिए संबंधित यात्री का फर्स्ट एसी में आरक्षण होना भी जरूरी है।



सुपरफास्ट एक्सप्रेस में कुत्ते के विवाद में हुई मारपीट, शराबी ने रोकी ट्रेन
शाहजहांपुर। डाउन लाइन की गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस के कोच में कुत्ते के विवाद में यात्रियों में मारपीट हो गई। इस बीच शराबी ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकने पर आरपीएफ ने बोगी बदल रहे दो युवकों और शराबी को हिरासत में ले लिया। बोगी बदल रहे युवकों को छोड़ दिया गया है।

बृहस्पतिवार अपराह्न एक बजे सुपरफास्ट एक्सप्रेस को स्टाॅपेज नहीं होने के चलते लाइन नंबर दो से गुजारा गया। इस बीच सबसे पीछे वाली बोगी में शराब के नशे में युवक ने चेन खींचकर ट्रेन रोक ली। गाड़ी रुकते ही आरपीएफ कर्मचारी दौड़ पड़े। पुलिस ने शराबी को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रेन से उतरे दो युवकों को भी पकड़ लिया। उन्हें थाने लाया गया। दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि बोगी में एक यात्री कुत्ता लेकर यात्रा कर रहा था। उन लोगों का उससे विवाद हो गया। उसने मारपीट कर दी थी। उन लोगों ने चेन नहीं खींची थी। ट्रेन रुकने पर वे लोग बोगी बदल रहे थे। आरपीएफ ने दोनों को छोड़ दिया। इस बीच अप लाइन की जननायक एक्सप्रेस को भी चेन खींचकर रोका गया। एसआई मदन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed