फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car overturned after colliding with a roadways bus, young man died

Shahjahanpur News: रोडवेज बस की टक्कर लगने से पलटी कार, युवक की मौत

Fri, 11 Jul 2025 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Car overturned after colliding with a roadways bus, young man died
तसलीम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम सड़क हादसे में घायल तसलीम (22 वर्ष) की राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के मोहल्ला नागरपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि तसलीम दिल्ली में चप्पल की कंपनी में काम करते थे। तसलीम ईद पर घर आए थे। इसके बाद से वह यहीं रुक गए थे। आठ दिन बाद वह दिल्ली जाने वाले थे। बुधवार को तसलीम अपने चचेरे भाई शहनवाज के साथ लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में किसी दोस्त से मिलने के लिए कार से गए थे।
विज्ञापन

कार शहनवाज के दोस्त की थी। जैसे ही वह उचौलिया थाना क्षेत्र में पहुंचे, तभी अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने में उनकी कार अनियंत्रित हो गई। इस बीच पीछे से आई रोडवेज बस की टक्कर लगने से कार पलट गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान तसलीम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed