फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car collides with two brothers in Dhaigaon, one dead

ढाईगांव में कार ने दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 13 Mar 2022 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Car collides with two brothers in Dhaigaon, one dead
षायल जयवीर सिंह वर्मा। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद-शमशाबाद रोड पर शनिवार दोपहर मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव ढाई में अपनी दुकान के बाहर बैठे सगे भाई ज्ञान सिंह (55) और जयवीर सिंह (40) को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ज्ञानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जयवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

ढाई गांव निवासी ज्ञान सिंह और जयवीर सिंह किराना व पान-बीड़ी की दुकान चलाते हैं। किराने की दुकान के आगे प न-बीड़ी बेचने के लिए खोखा रखा हुआ है। दोनों भाई अपनी दुकान के पास सड़क किनारे कुर्सी डालकर बैठे हुए थे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे जलालाबाद की ओर से तेज गति से आई वैगन-आर कार ने दोनों को टक्कर मार दी। ज्ञान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जयवीर बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने हादसे के बाद कार चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चालक को पीटने के बाद सूचना पर पहुंची मिर्जापुर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। मिर्जापुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने घायल जयवीर को सीएचसी में भर्ती कराया और ज्ञान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक जितेंद्र कुमार निवासी ग्राम रुस्तमगढ़ थाना खैर जिला अलीगढ़ से पूछताछ की। ज्ञान सिंह की मौत से पत्नी चंद्रकली, दो बेटे रूप व बसंत तथा तीन पुत्रियां कौशल्या, शोभना और शिवांगी को रोता-बिलखता छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल जयवीर ने बताया कि वे पड़ोसी गांव याक़ूतपुर डढ़िया के मूल निवासी हैं। पिछले कई वर्ष से ढाई गांव में मकान बनाकर रह रहे हैं। मकान के आगे किराना व पान-बीड़ी की दुकानें करके परिवार की गुजर बसर कर रहे थे। घायल जयवीर का आरोप है कि विधानसभा चुनाव में उसने प्रधान के बताये प्रत्याशी को वोट नहीं दिए थे। इसी रं िजश में एक्सीडेंट करवाया गया है। फिलहाल घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। कार चालक नशे में बताया जा रहा है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed