फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car collided with roadways bus, driver died

Shahjahanpur News: रोडवेज बस से भिड़ी कार, चालक की मौत

Sat, 25 Feb 2023 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 25 Feb 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Car collided with roadways bus, driver died
खुटार में पूरनपुर हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर लगने के क्षतिग्रस्त कार। संवाद
खुटार। खुटार-पूरनपुर हाईवे पर सिहुरा मोड़ के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस चालक और हेल्पर भाग गए। पुलिस के मुताबिक मरने वाले की पहचान विशाल (38) निवासी जिला मिर्जापुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को पीलीभीत की रोडवेज बस यात्रियों को लेकर पीलीभीत से लखनऊ जा रही थी। रात करीब साढ़े आठ बजे खुटार-पूरनपुर हाईवे पर सिहरा मोड़ के समीप खुटार की ओर से जा रही कार और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहन की टक्कर होने से तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई। बस में सवार जनपद पीलीभीत के मोहल्ला देशनगर निवासी विजय कुमार की पुत्री साधना समेत कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक और हेल्पर भाग गए। सूचना मिलते ही खुटार थाना प्रभारी ओमप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से खुटार सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि विशाल परिवार समेत पूरनपुर में रहता था। वह कार लेकर पुवायां आया था। शेष जानकारी जुटाई जा रही है।

खुटार में पूरनपुर हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर लगने के क्षतिग्रस्त कार। संवाद

खुटार में पूरनपुर हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर लगने के क्षतिग्रस्त कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed